डेलनाज बाहर, बढ़ेंगी सना-राजीव की नजदीकियां
बिग बॉस 6 की इस साल की टैगलाइन थी अलग छे। यानि कि ये कुछ अलग होने वाला था। शो की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रही लेकिन जैसे जैसे शो का अंत नजदीक आया शो में काफी कुछ ऐसा हुआ जो डिफरेंट था। जैसा पहले बिग बॉस के किसी भी सीजन में नहीं हुआ। पहले तो करिश्मा को अचानक ही बिग बॉस के घर से बाहर भेज दिया गया और बाकी के कंटस्टेंट इतने शॉक्ड हो गये कि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया। फिर अब शो की विजेता कही जा रही डेलनाज उर्फ राजीव की डेलू को मंगलवार को अचानक ही बिग बॉस के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। डेलनाज के बाहर जाने से अब घर में राजीव और सना की प्रेम कहानी और भी परवान चढ़ेगी।
हुआ कुछ यूं कि मंगलवार की रात को बिग बॉस ने शो में बचे हुए सभी कंटस्टेंट को घर के गार्डन एरिया में बुलाया गया और कहा गया कि उनमें से एक कंटस्टेंट को बाहर भेजा जा रहा है। इसके बाद डेलनाज और उनके पूर्व पति को स्टूल पर खड़ा कराया गया और बिग बॉस ने बताया कि चूंकि डेलनाज को सबसे कम वोट मिले हैं इसलिए उन्हें घर से बाहर निकाला जा रहा है। डेलनाज के अचानक से घर से बाहर भेजे जाने से सभी कंटस्टेंट काफी हैरान हुए और क्योंकि मंगवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड के दौरान ये दिखाया गया था कि डेलनाज को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वो पहले नंबर पर हैं।

फिल्हाल इस वक्त बिग बॉस के घर में पांच सदस्य बचे हैं इमाम, ऊर्वशी, राजीव, सना और निकेतन। अब इन पांचों में से कोई एक इस शुनिवार पचास लाख का इनाम जीत जाएगा। डेलनाज पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में कुछ ज्यादा ही इमोशनल ड्रामा कर रही थीं और उनको सबसे कम वोट मिलने के आधार पर कहा जा सकता है कि दर्शक अब इमोशल ड्रामे के आधार पर वोट नहीं करते। बिग बॉस एक गेम है और इसे दिमाग से खेलना चाहिए ना कि इमोशन्स के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











