सना को पटा रहे राजीव, डेलू परेशान

बिग बॉस 6 के घर में कंटस्टेंट का ये आखिरी हफ्ता है और इस हफ्ते के बाद बिग बॉस का विजेता सबके सामने आ जाएगा। इस शुक्रवार को आखिरी नॉमिनेशन होगा। बिग बॉस भी अपने कंटस्टेंट को इस आखिरी हफ्ते इंज्वॉय करने का पूरा मौका दे रहे हैं और साथ ही उन्हें ऐसे ऐसे टास्क दे रहे हैं जिन्हें करने में कंटस्टेंट को तो मजा आ ही रहा है साथ ही दर्शकों को भी इन टास्क को देखने में इंटरेस्ट आ रहा है। सलमान खान भी कंटस्टेंट के द्वारा किये जा रहे टास्क्स का मजा ले रहे हैं।
बिग बॉस ने इस हफ्ते सभी घरवालों को एक एक करके बिग बॉस के घर का राजा या महारानी बनाने का टास्क दिया है। बिग बॉस हर दिन बताएंगे कि आज का राजा या महारानी कौन होगा। सोमवार को ऊर्वषी को घर की महारानी बनाया गया और उनके और इमाम के बीच कुछ बहस भी हो गयी। ऊर्वषी ने इमाम को सबसे खराब टास्ट परफॉर्मर भी कहा। कुछ समय पहले ऊर्वषी और इमाम जहां एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनते थे वहीं आज वो एक दूसरे की शक्ल देखने से भी कतराते हैं। साथ ही इमाम और राजीव के बीच भी छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। अब आज रात बिग बॉस राजीव को घर का राजा बनाएंगे तो देखिये आज रात क्या नया होता है बिग बॉस में।


Click it and Unblock the Notifications











