बख्तियार ने भाई का फर्ज निभाया, ऊर्वशी-राजीव को मजा चखाया

'बिग बॉस 6' में इस बार कई टूटे हुए रिश्तों से जुड़े लोगों की एंट्री हुई। लेकिन हर एक रिश्ते का कुछ अलग ही अंजाम हुआ। जहां एक ओर सना और विशाल फिर से एक हो गये वहीं राजीव की लाखों कोशिशों के बाद भी डेलनाज उन्हें दोस्त से ज्यादा और कुछ ना मान सकीं। अब एक और रिश्ते की इस घर में एंट्री हुई है और वो है डेलनाज के भाई और राजीव के साले बख्तियार की जिन्होंने अपनी एंट्री के साथ ही अपने भाई होने के फर्ज को निभाना शुरु कर दिया है।

'बिग बॉस' के घर में पहले ही कई बार राजीव पॉल और डेलनाज इरानी के टूटे हुए रिलेशन के बारे में बातें हो चुकी हैं। अब बिग बॉस के निर्माता डेलनाज के भाई बख्तियार को घर में लाकर एक बार फिर से इस टूटे रिश्ते को लाइमलाइट में लाना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार बख्तियार घर के सभी सदस्यों पर आशका को छोड़कर, नाराज होते हैं। साथ ही वो राजीव को भी काफी खरी खोटी सुनाते हैं। बिग बॉस 6 में कुछ नये गेस्ट आए हैं बिग बॉस के टास्ट फ्रीज एंड रिलीज के लिए। इन गेस्ट्स में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें देखकर बिग बॉस के प्रतिभागी हैरान रह जाएंगे।

इन गेस्ट्स में डेलनाज के भाई बख्तियार भी शामिल हैं। बख्तियार खासतौर पर ऊर्वशी पर गुस्सा होते हैं क्योंकि वो लगातार डेलनाज को साली मोटी कहकर बुलाती हैं। साथ ही वो कहते हैं कि एकता कपूर वाकई काबिले तारीफ हैं जिन्होंने ऊर्वशी जैसी वैंपायर को अपने सीरियल्स में बिल्कुल ठीक रोल दिया। साथ ही बख्तियार राजीव को भी टारगेट करते हैं और कहते हैं कि वो डेलनाज से माफी मांगने का ये नाटक करना छोड़ दें। साथ ही अपने रिश्ते को लेकर दूसरों की सहानुभूती भी मांगना छोड़ दें। साथ ही वो राजीव से सना खान, मिंक ब्रार और करिश्मा कोटक के साथ फ्लर्ट करने को लेकर भी नाराजगी जताते हैं। और कहते हैं कि ये सब काफी चीप लगता है। देखिये तस्वीरों में बिग बॉस की कुछ और रोचक जानकारियां।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X