बच गए अमर, सोनाली हुईं बिग बॉस से बाहर

स्वभाव बेहद ही शांत दिखने वाली सोनाली का झगड़ा इस घर में पूजा मिश्रा, सिद्धार्थ भारद्वाज और आकाश दीप सहगल के साथ ही हुआ। ये हमेशा ही किसी भी तरह की लड़ाई से पूरे शो के दौरान बचती ही रही। खुद को किसी के साथ भी इनवॉल्व होने नहीं दिया। बीच में इनकी और सिद के अफेयर की बातें सामने आ रही थी लेकिन बाद में फिर सिद के साथ भी सोनाली का झगड़ा हो गया।
बिग बॉस से बाहर होने के बाद सोनाली का कहना है कि 'मुझे इस घर से बाहर आने के बाद जरा भी अच्छा नहीं लग रहा है मैंने इस घर में काफी सारा समय गुजरा और इंजॉए भी किया। मैं घर से बाहर आकर बहुत ही निराश हूं। मैं घर में काफी अच्छा वक्त बिता रही थी। मेरे पास घर से जुड़ी कई यादें हैं।'
सोनाली बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली 11वीं प्रतियोगी हैं। अब तक इस कार्यक्रम को 10 सप्ताह पूरे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











