इस शनिवार बिग बॉस से बाहर होगीं सन्नी लियोन!
बिग बॉस को देखने वालों के लिए आने वाला शनिवार दुखद हो सकता है, क्योंकि हो सकता है कि बिग बॉस का सबसे गर्मा-गर्म धमाका सन्नी लियोन इस शो से बाहर हो जायें।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि हॉट मैडम को इस शो से शनिवार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। खुद एड्ल्ट स्टार सन्नी ने टि्वट करके यह बात कही है कि इस शनिवार बिग बॉस के लोग उनको बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सन्नी ने अभी तक बिग बॉस हाउस के मेंबरो को यह नहीं बताया है कि वो कहां से आयी है? और वो कौन सा काम करती हैं। वैसे आपको बता दें कि गर्त में जा रहा बिग बॉस शो सन्नी के सहारे पटरी पर आ गया था, ऐसे में अगर सन्नी शो से बाहर होती हैं तो शो की टीआरपी पर असर पड़ेगा।
वैसे सब लोगों का कहना है कि सन्नी ने जितने शो के लिए हांभी भरी थी वो शो अब पूरे हो गये हैं। इसलिए सन्नी बाहर हो रही है। सब कुछ तय प्रोग्राम के तहत हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












