बिग बॉस के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगी पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 में कंटेस्टेंट रह चुकीं पूजा बेदी अब प्रोग्राम अब कलर्स चैनल पर केस करने वाली हैं। यह बात उन्होंने खुद ट्विटर पर लिखीं हैं। पूजा का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट के बाद भी उन्हें बिग बॉस के ग्रांड फिनाले से दूर रखा गया। इस शो में पूजा की बेस्ट फ्रेंड जूही परमार को इस सीजन का बॉस बना दिया गया।
आपको बता दें कि इस शो का नियम यह है कि सभी कंटेस्टेंट को फिनाले में पाटिर्सिपेट करना होता है। लेकिन पूजा बेदी को इस शो में इनवाइट ही नहीं किया गया। इसके पिछे की कहानी सलमान और पूजा की अनबन है कहा जा रहा है कि पूजा ने सलमान खान की खुलेआम आलोचना की थी।
पूजा का कहना था कि सलमान घर के सदस्यों के साथ भेद भाव करते हैं। पूजा ने यह भी कहा कि उनके दोस्त स्काई के साथ सलमान का रवैया ठीक नहीं है। ऐसी चर्चा है कि सलमान के खिलाफ बोलने की वजह से ही उन्हें फिनाले से हटा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











