बिग बॉस 5 की पूल पार्टी में बिकनी डांस

Pooja Bedi
बिग बॉस 5 में अब तक आपने देखा कि ने अमर उपाध्याय को बिग बॉस ने एक सीक्रेट टास्क दे रखा है जिसके मुताबिक उन्हें सभी घर वालों को इस बात के लिए राजी करना है कि सोनाली और पूजा बेदी घर के कैप्टन बनने लायक नहीं हैं, आज उस टास्क की अवधी पूरी हो चिकी है आज बिग बॉस अमर को फैसला सुनाएंगे कि अमर ने यह टास्क पूरा किया या नहीं। अमर अभी काफी टेंशन में चल रहे हैं।

घर के लिए नए कैप्टन का चुनाव होता है। चुनाव के पहले लक्ष्मी ने सोनाली से वादा किया था कि वह उसे ही वोट देगी, लेकिन बाद में लक्ष्मी अपना फैसला बदल कर पूजा बेदी को वोट दे दिया। चुनाव के खत्म होते ही लक्ष्मी को सोनाली ताना मारते हुए कहती हैं कि उसने अपना वादा तोड़ा है, धोखा दिया है। इस पर लक्ष्मी को गुस्सा आने लग जाता है और वह सोनाली को बुरा भला कहती हैं। घर वाले फिर जैसे तैसे लक्ष्मी को शांत कराते हैं।

सिद्धार्थ ने बहुत ही जल्द अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है वह इस बात को जान चुके हैं कि अमर को ज्यादातर घर वाले पसंद नहीं करते हैं, इस बात का फायदा उठाते हुए उन्होंने अमर की बुराइयां सभी के आगे करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं शक्ति कपूर को उन्होंने यह भी बताया कि अमर ने इस घर में आने से पहले शक्ति के बारे में क्या कमेंट किया था।

सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि अमर डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी अपना रहे हैं। यही कारण है कि अमर को काफी लोग पसंद नहीं करते हैं। घर के इस माहौल को शांत करने के लिए बिग बॉस ने घर में पूल पार्टी का आयोजन करवाया जिसमें सभी को खास तौर पर गर्ल्स को स्वीम सूट दिया गया, घर की लेडिज़ ने स्वीम सूट पर जम कर ठुमके लगाए और माहौल गर्मा गया। इस डांस के दौरान अमर कभी महक के साथ तो कभी विदा के साथ डांस करते नजर आए तो वही सिद्धार्थ सोनाली और विदा के साथ चिपक रहे थे। श्रद्धा ने शक्ति के साथ ही अपनी जोड़ी बनायी। बाकी के लोग अपने में ही मस्त होकर डांस कर रहे थे। इस तरह से कल का माहौल तो गरम था अब आगे की कहानी के लिए देखते रहिए बिग बॉस 5...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X