बिग बॉस 5 की धमाकेदार शुरूआत, 14 प्रतिभागियों के नाम का खुलासा

इन 14 प्रतिभागियों के नाम हैं..अभिनेता शक्ति कपूर, अभिनेत्री पूजा बेदी, सिंगर रागेश्वरी लूम्बा , ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी , महिला पहलवान सोनिका कालीरामन , ऐक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा , मॉडल-ऐक्ट्रेस शोनाली नागरानी , ऐक्ट्रेस महक चावला , अफगानी सुंदरी विदा समदजई , टीवी कलाकार जूही परमार , नर्तकी गुलाबी सपेरा , मॉडल वी. जे. पूजा मिश्रा , न्यूज एंकर मंदीप बेल्वी और सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास।
जिनमें से कुछ प्रतिभागियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। वैसे आपको बता दें कि इस बार के शो में शक्ति कपूर अकेले पुरूष प्रतिभागी है। इस बार के शो में कुछ परिवर्तन किये गये हैं। पहले तो इस शो के होस्ट दो लोग हो गये हैं। बिग बॉस के घर को भी लोनावाला से हटाकर कारजाट कर दिया गया है।
आपको बता दें कि उस समय दर्शकों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि बिग बॉस की प्रतिभागी महिला पहलवान सोनिका 6महीने से प्रेगनेंट हैं। ऐसी पहली बार हुआ है जब शो में किसी प्रेगनेंट महिला को शामिल किया गया है। ये 14 प्रतिभागी अगले तीन महीने तक 55 कैमरों के बीच बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे। शो सोमवार से शुक्रवार को रात नौ बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











