बिग बॉस में कई चेहरे झूठे थेः जूही परमार
बिग बॉस सीजन 5 की विनर जूही परमार का कहना है कि इस घर में रह रहे कई प्रतिभागी झूठे थे उन्होंने पर्दे पर अच्छा बनने का केवल ढोंग ही किया है। लेकिन इस घर में जाकर मैंने कई अच्छे दोस्त भी बनाए जिनमें रागेश्वरी लूंबा, पूजा बेदी, सन्नी लियोन, अकाशदीप सहगल से मेरी काफी अच्छी दोस्ती हो गई।
इस घर में कई लोग झूठे थे जो हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए लड़ा करते थे। नॉमिनेशन से पहले अच्छा बनने की कोशिश करते थे। मैने इस गेम को अपने पूरे दिल से खेला मैं रीयल लाइफ में जैसी हूं वैसी ही टीवी पर भी दिखाई दी।
आज जब यह शो खत्म हो चुका है तो जूही का कहना है कि मुझे इस शो की वजह से कई अच्छे दोस्त मिले जिसमें रागेश्वरी, स्काई, पूजा, सन्नी से मैं हमेशा ही टच में रहना चाहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











