बेहूदे और बद्तमीज लोगों का घर है बिग बॉस

कल सबसे पहले बिग बॉस ने सोनाली से घर की कैप्टन होने के नाते नॉमिनेशन स्टार्ट किया सोनाली ने जिन्होंने महक चहल का नाम लिया। इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गयी। अंत में महक चहल के साथ पूजा बेदी, शक्ति कपूर, श्रद्धा शार्मा का नाम नॉमिनेशन के लिए चुन लिया गया।
इस तरह से इस घर के दो मास्टरमाइंड शक्ति और पूजा इत्तेफाकन ही डेंजर जोन में आ गये हैं। श्रद्धा नॉमिनेशन के िस झटको को संभाल नहीं पा रही हैं और हर किसी से बहस किए जा रही हैं। कल उन्होंने सबसे पहले पूजा बेदी के साथ लड़ाई की उसके बाद बारी आई महक, इतना ही नहीं उन्होंने तो कुछ अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
खैर इस पूरी लड़ाई के दौरान श्रद्धा को इस बात का अफसोस हुआ कि शक्ति ने श्रद्धा की कोई मदद नहीं की। क्योंकि शक्ति और श्रद्धा की बॉडिंग इस घर में काफी अच्छी थी। इस तरह से कल शक्ति का भी चेहरा कल सबके सामने आ गया अंत में इस मास्टरमाइंड का भी चेहरा सबके सामने खुल गया और वह अकेले ही बैठे रहे।
बिग बॉस सचमुच एक जादू का पिटारा है इसके घर में प्रवेश करने के बाद से यहां के लोग अपनी आसलीयत में आ जाते हैं। सेलीब्रिटीस दूर से भले ही कितने अच्छे बनते हैं लेकिन उनके अंदर छुपा असली शख्स काफी देर तक छुपा नहीं रह सकता। शुरू में इस घर से निहिता बिस्वास बाहर गयी, फिर सोनिका, इन दोनों के बाद बारी आयी गुलाबो सपेरा कि जो स्वाभाव से पूरी तरह शांत थी। इसके बाद इस घर की सबसे स्वीट रागेश्वरी को भी बाहर कर दिया गया, अगर आप ध्यान दें तो समझ ही जाएंगे कि इन्होंने किसी के साथ झगड़ा नहीं किया, लेकिन इसके बाद भी ये घर से बाहर हुई।
और जो पूजा मिश्रा है वो घर की मेहमान है जिनके रौद्र रूप धारण कर लेने के बाद भी ये बिग बॉस में अपनी जगह पर कायम है, इसी तरह श्रद्धा भी ज्यादा दिन तक चुप नहीं बैठ सकीं और उन्होंने भी कल अपनी असलीयत दिखा ही दी। अब तक के शो देख लेने के बाद बिग बॉस के घर को आप सेलीब्रिटी का घर नहीं बेहूदे और बद्तमीज लोगों का घर ही कह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











