बिग बॉस में दीवाली पर नहीं मिले दिल, जम कर हुई गाली गलौज

लेकिन अगले दिन यानी दिवाली के दिन भी उनके तेवर में कोई कमी नहीं दिखी, बिग बॉस ने उन्हें एक टास्क दिया था जिसमें उन्हे दो ग्रुप में बांट दिया और सबको कैंडल्स बनाने थे। जिस टीम का काम पहले खत्म होगा उसे लक्जरी बजट दिया जाएगा। इन दोनो टीमों के हेड सिद्धार्थ और अमर को बना दिया गया।
पूरी रात जागने के बाद सिद्धार्थ जब पूजा को जगाने गये तो पूजा ने जमकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया, इसके जवाब में सिद्धार्थ ने भी गाली दी। पूजा बेदी ने दोनो को शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन कुछ नहीं हो सका। इसके बाद श्रद्धा और पूजा में भी दोस्ती हो गयी।
खैर इस घर का माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है। गाली गलौज से पूरा घर अब यही सोच रहा है कि कैसे इस घर से बाहर निकले। दीवाली की रात को बिग बॉस ने सभी को कैंडल्स जलाने को कहा लेकिन जिनके दिल में ही अंधेरा हो तो सैकड़ो बत्तिया ही जला ले लेकिन उनके दिल रौशन नहीं होते।


Click it and Unblock the Notifications











