बिग बॉस में पूजा मिश्रा को लव बाइट्स!
पूजा ने यह खुलासा बिग बॉस के घर में दोबारा जब गईं तब किया। उन्होंने इस बात का जवाब प्रॉडक्शन टीम से मांगा मगर किसी के पास भी इस बात का कोई जवाब नहीं है।
ऐंड्रयू साइमंड्स की ट्रांसलेटर के तौर पर पूजा दोबारा बिग बॉस के घर में गईं और उनके साथ ही बिग बॉस से बाहर आईं फिर उन्होंने तुरंत ही प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर रात का राज खोलकर कई लोगों के होश उड़ा दिये।
पूजा ने बताया कि सुबह उठने पर उन्होंने अपनी बॉडी पर लव बाइट्स देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने उस रात दवा ली थी जिसके कारण वो बेहोशी की नींद सोई थीं। इसके चलते उन्हें कुछ भी होश नहीं था। इसी दौरान उन्हें किसी ने लव बाइट्स दिये अगले दिन जब वो सोकर उठी तब उनकी नजर निशान पर गईं।
आगे पूजा का कहना है कि होश न होने के कारण वह जान नहीं पाईं कि उनके साथ ऐसी हरकत किसने की। पूरे दिन वो काफी परेशान थीं, सारा दिन उनका यही सोचने में लग गया कि रात में मेरे साथ ये हरकत किसने की।
पूजा का कहना है कि अमर तो शादीशुदा हैं और सिद्धार्थ बच्चा, तो हो न हो यह काम सिर्फ और स्काई यानी आकाशदीप सहगल का ही है। इतना ही नहीं वो तो और भी कई सनसनीखेज खुलासे करने वाली है। उन्होंने कहा कि वह सलमान खान का भी पर्दाफाश करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












