बिग बॉस 4 विनर श्वेता तिवारी को पसंद नहीं है बिग बॉस शो

श्वेता का कहना है कि मैंने अभी तक बिग बॉस का कोई सीजन नहीं देखा है क्योंकि ये मुझे अच्छा नहीं लगता है। मैं बिग बॉस के घर में केवल इसलिए गई थी क्योंकि बहुत सारा पैसा ऑफर किया गया था। मेरे सामने कोई और रास्ता नहीं था। हम इस घर में हर शाम मिलकर खो खो खेलते थे इस शो में अब तक हमें या दूसरे लोगों को लड़ता हुआ ही दिखाया जाता है।
डॉली बिंद्रा के बारे में श्वेता कहती हैं कि वो गंदी भाषा का इस्तेमाल जरूर करती थी लेकिन उनमे कुछ अच्छाईयां भी थी पर किसी को उसमें रुचि नहीं थी। आप को बता दें कि श्वेता ने रेसलर खली को हरा कर बिग बॉस सीजन 4 का खिताब अपने नाम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











