..................... Bigg Boss 4 scripted to boost ratings: Rahul Bhatt | 'बिग बॉस 4' में कुछ भी रियल नहीं: राहुल भट्ट - Hindi Filmibeat

'बिग बॉस 4' में कुछ भी रियल नहीं: राहुल भट्ट

By Jaya Nigam

Rahul Bhatt
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' से बेघर हुए प्रतिभागी राहुल भट्ट ने खुलासा किया है कि 'बिग बॉस' के घर में सभी विवाद, लड़ाई-झगड़े और यहां तक कि रोमांस भी पूर्व निर्धारित होते हैं। राहुल शुक्रवार को ही शो से बेघर हुए हैं। 'बिग बॉस' अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' का भारतीय संस्करण है।

फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल कहते हैं कि उन्हें शो से इसलिए बाहर होना पड़ा क्योंकि वह लोगों का मनोरंजन करने में असफल रहे। राहुल ने बताया "मैं लम्बे समय तक रुक सकता था लेकिन जनता के हक में फैसला हुआ। मैं वहां जनता का मनोरंजन नहीं कर पा रहा था। मैं कोई नौटंकी नहीं कर रहा था और न ही मुझे किसी लड़की से प्यार हुआ।"

राहुल का दावा है कि इस शो में जो कुछ भी होता है वह पूर्व निर्धारित होता है। उन्होंने कहा, "हां, ये सब पूर्व निर्धारित होता है। यह टीआरपी का खेल है। लोग नौटंकी, लड़ाई-झगड़ा और रोमांस देखना चाहते हैं. और चैनल (कलर्स) भी यही सब दिखाना चाहता है। मेरे विचार से जो लोग नौटंकी करते हैं उन्हें ज्यादा दिखाया जाता है।"

राहुल ने कहा कि शो में जिस तरह से डॉली बिंद्रा आती हैं और उनकी श्वेता तिवारी से लड़ाई होती है और फिर सारा खान के पुरुष मित्र आते हैं व दोनों की शादी की घोषणा होती है। उससे लगता है कि सब कुछ पूर्व निर्धारित होता है। राहुल एक जिम प्रशिक्षक हैं। वह 26/11 के मुम्बई हमले के साजिशकर्ता आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से उनके संबंधों के खुलासे के बाद सुर्खियों में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X