बिग बॉस के सेट पर रोई कैटरीना

कैमरे के सामने सलमान के साथ हंसते मुस्कराते दिख रहीं कैटरीना सेट पर सलमान के रवैये से इतनी दुखी थीं कि एक बार वो रो पड़ीं और शूटिंग छोड़ कर चली गईं। मिड डे के मुताबिक कैटरीना कैफ अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान के साथ बेहद असहज थीं।
देखें तस्वीरें बिग बॉस 4 में सलमान कैटरीना
स्टेज पर सलमान खान के कमेंट्स से कैटरीना कैफ की आंखों मे आंसू आ गए और वो बीच में शूटिंग छोड़कर अपने मेकअप रुम में चली गई। इस शूट को दोबारा से किया गया और एडिटिंग के दौरान शूट का ये हिस्सा निकाल दिया गया। हालांकि कैटरीना ने इस बारे में कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी आने वाली फिल्म तीस मार खां के प्रमोशन के सिलसिले में बिग बॉस में आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











