3 अक्टूबर से कलर्स पर बिग बॉस

मगर सूत्रों के हवाले से जो पता लगा है उनमें सौरव गांगुली, राजेश खन्ना, मंदाकिनी, जीनत अमान, महेश मांजरेकर, आफताब शिवदासानी, नीतू चन्द्रा, रोनित रॉय, राम कपूर, सारा खान, करण ग्रोवर, वीना मलिक, बंटी चोर, आशीष रहेजा और मिलिन्द देवड़ा के नाम फाइनल लिस्ट की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
इनमें से कुछ नामों को पूरी स्वीकृति और ऑफिशियल एग्रीमेंट न होने के कारण ये नाम हट भी सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह कुछ और नामों को शामिल किया जाएगा।क्रिकेट से पिछली बार विनोद काम्बली को 'बिग बॉस' में बाद में शामिल किया गया था, मगर इस बार शुरू में ही पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को इसमें लाने के लिए एप्रोच किया गया। सौरव सफलतम कप्तान के रूप में दुनिया भर में चर्चित रहे हैं। अपने क्षेत्र बंगाल में तो सौरव का जादू अद्भुत है। सौरव के आने से शो की टीआरपी शुरू से ही काफी बढ़ सकती है।
उधर राजेश खन्ना और जीनत अमान को लाकर चैनल 35 से 60 बरस की उम्र के दर्शकों को शो के साथ जोड़ना चाहता है। राजेश खन्ना को पिछली बार भी शो में लाना लगभग पक्का हो गया था, पर उन्होंने पर्दे के पीछे सिगरेट, शराब पीने की अपने लिए विशेष व्यवस्था मांगी थी, जिस पर चैनल असमंजस में था। अब सूत्र बताते हैं कि बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना को यह विशेष व्यवस्था मिल गई है।
किसी जमाने में अपनी सुंदरता के लिए दुनिया के कई देशों में चर्चित रह चुकी लोकप्रिय अभिनेत्री जीनत अमान का भी पुराना जलवा चैनल को 'बिग बॉस' में लाने का कारण बना। मंदाकिनी को नई पीढ़ी के लोग चाहे ज्यादा न जानते हों, मगर 1980 के दशक में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली" से धूम मचाने वाली मंदाकिनी को आप बिल्कुल नहीं भूले होंगे। बाद में दाउद के साथ अपने संबंधों के लिए भी मंदाकिनी काफी चर्चित हुई। एक खास वर्ग के दर्शकों को मंदाकिनी को बिग बॉस के घर में देखना सुहाएगा।
उधर कुछ चर्चित फिल्मों के निर्माता और अभिनेता महेश मांजरेकर और कई फिल्मों में हीरो के रूप में आने के बाद सफल नहीं हो सके आफताब को इस शो में शामिल करने की कोशिश नए दर्शकों को साथ जोड़ने की चाह लगती है। टीवी के सितारों में जहां मिहिर और मिस्टर बजाज के चरित्र के रूप में टीवी पर लोकप्रियता का इतिहास लिख चुके रोनित रॉय, 'कसम से" के हीरो राम कपूर, 'बिदाई" से मशहूर हुई सारा खान और 'दिल मिल गए" से पहचान बनाने वाले करण ग्रोवर जाने-पहचाने नाम हैं।
इन नामों में से कुछ नाम पीछे हटने की स्थिति में कौन लोग आ सकते हैं, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। हां इन 14 नामों के अलावा जो अन्य नाम पहले चर्चा में थे उनमें सानिया मिर्जा, शोएब अख्तर, संगीता बिजलानी से लेकर शान, संगीती मनोज तिवारी, अविका गौड़, बार डांसर तरन्नुम, चंकी पांडे तक के नाम हैं।


Click it and Unblock the Notifications











