शुरू होने से पहले Bigg Boss पर खतरा, महिला से हुई सेक्सुअल फेवर की डिमांड
टीवी पर बैक टू बैक कई रियलिटी शो दस्तक देने की तैयारी में हैं। नच बलिए 9 और कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ जल्द बिग बॅास 13 का भी आगाज होने वाला है। इसे लेकर मेकर्स की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच बिग बॅास नई कंट्रोवर्सी में आ गया है।
हम बात कर रहे हैं बिग बॅास तेलुगू की। इस शो का तीसरा सीजन जल्द टेलीकास्ट होने वाला है। मिली जानकारी अनुसार 21 जुलाई से इस शो का आगाज होने वाला है।
अक्किनेनी नागार्जुन इस शो होस्ट करने वाले हैं। लेकिन शुरू होने के महज कुछ दिन पहले हैदराबाद की एक महिला पत्रकार ने इस शो से जुड़े चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। इस महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि शो मेें एंट्री के लिए उससे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की गई।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शो के ऑर्गेनाइजर्स लिस्ट में शामिल 4 लोगों ने उनसे फाइनल राउंट में एंट्री लेने के लिए सेक्सुअल फेवर की डिमांड की थी। इतना ही नहीं फाइनल टिकट पाने के लिए उन्हें बिग बॅास को खुश करने के लिए भी कहा गया।
महिला ने तुरंत इस संबंध में हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के घर के ये 7 बड़े राज जो आपको चौंका देंगे..


Click it and Unblock the Notifications











