बिग बॉस विनर ने लॉकडाउन में लिए सात फेरे, केवल 2 बारातियों के साथ घर की छत पर पहुंचे, वायरल वीडियो

बिग बॉस 2 विनर आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच शादी कर सबको चौंका दिया। आशुतोष का रिश्ता काफी समय पहले तय हो चुका था और 26 अप्रैल को उनकी शादी थी। लेकिन लॉकडाउन के वजह से शादी नामुमकिन थी। इसलिए आशुतोष ने अपने नोएडा स्थित आवास की छत पर ही सात फेरे ले लिए।

शादी में पंडित के अलावा दुल्हन और दूल्हे के घर से दो दो लोग शामिल थे। सात फेरे लेते हुए आशुतोष का एक वीडियो भी वायरल हुआ जहां वो और उनकी पत्नी काफी खुशी खुशी अग्नि के चक्कर काटते दिखाई दिए।

bigg-boss-2-winner-ashutosh-kaushik-gets-married-on-his-terrace-amidst-lockdown

आशुतोष कौशिक, बिग बॉस सीज़न 2 का हिस्सा थे और उन्होंने ये शो जीता था। इससे पहले वो रोडीज़ में भी हिस्सा ले चुके हैं और उस शो को जीत चुके हैं। आशुतोष ने शादी के लिए जमा किया गया सारा पैसा PM CARES फंड में दान कर दिया है।

आशुतोष सहारनपुर के रहने वाले हैं और उनकी रेस्ट्रॉ की चेन है। मशहूर होने से पहले आशुतोष एक फेमस ढाबे के मालिक थे। बिग बॉस के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गई। वो कुछ हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाई दिए।

आपको याद दिलाते हैं बिग बॉस के सभी विजेता और आजकल वो क्या कर रहे हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X