दो मजदूरों पर कहर बनकर टूटी थी Bigg Boss 19 के मृदुल तिवारी की लेम्बोर्गिनी, हुई थी ऐसी हालत!

Mridul Tiwari Lamborghini Accident- बिग बॉस सीजन 19 की शुरुआत हो चुकी और इस वक्त लगभग सभी प्रतियोगी काफी चर्चा में हैं। लेकिन घर में पहुंचते ही सबसे ज्यादा जिस शख्स के वीडियो वायरल हो रहे हैं उनका नाम मृदुल तिवारी है।
जी हां, मृदुल एक यूट्यूबर है और उनको सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। घर में जाते ही मृदुल को लेकर कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। बता दें कि मृदुल के पास एक लेम्बोर्गिनी है जिससे एक बहुत भयानक हादसा हुआ था।
मृदुल की लेम्बोर्गिनी ने तेज रफ्तार में दो मजदूरों को उड़ा दिया था। हालांकि कि किसी की जान नहीं गई थी लेकिन वो दोनों काफी गंभीर रूम से घायल हो गए थे। ये घटना कुछ महीने पहले हुई थी।
कार में नहीं थे मृदुल
ये दुर्घटना नोएडा सेक्टर 126 में हुई थी और इस दौरान दो मजदूर लेम्बोर्गिनी के चपेट में आए थे। हालांकि इस दौरान वो कार मृदुल नहीं बल्कि एक कार डीलर चला रहा था। इस कार डीलर का नाम दीपक है जो कि जयपुर का रहने वाला है। बता दें कि उसको गिरफ्तार किया गया था। पता चला है कि वो कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था जिस दौरान ये हादसा हुआ था। देखने वालों ने दावा किया था कि ये कार करीब 300 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी लेकिन पुलिस ने इसकी किसी तरह की पुष्टि नहीं की थी।
बिग बॉस में मृदुल
फिलहाल मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 में हैं और अपने फनी अंदाज से लोगों के दिल जीत रहे हैं। उनका मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अच्छे खासे फॉलोअर्स होने के कारण मृदुल को इस सीजन में लंबे समय तक देखे जाने की उम्मीद है और हो सकता है कि वो विनर बनकर ही सामने आए। सलमान खान ने जब उनके फॉलोअर्स और चैनल के रीच के बारे में बताया था लोग हैरान हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications