Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने कर दिखाया कमाल! सबको पछाड़कर एक्टर ने जीती ट्रॉफी

Bigg Boss 19 Winner

Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस का 19वां सीजन आखिरकार खत्म हो गया है और इस सीजन को अपना विनर भी मिल गया है। बिग बॉस 19 का विनर बने हैं टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना। जी हां, गौरव ने इस सीजन को जीतकर फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

बिग बॉस के बारे में

Bigg Boss का 19वां सीजन पूरी तरह ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशन्स से भरा रहा। इस बार कई नए चेहरे और कुछ जाने-माने सेलिब्रिटीज ने शो में एंट्री ली। शुरुआत से ही घर के अंदर बने ग्रुप्स, लगातार होती बहसें, टास्क्स में हंगामे और शॉकिंग एविक्शन ने दर्शकों को बांधे रखा।

Bigg Boss 19 के टास्क्स पहले से ज्यादा चैलेंजिंग और एंटरटेनिंग थे। कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पेटिटिव स्पिरिट काफी हाई रही। सीजन में कुछ नई दोस्तियां और रिश्ते भी बने, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई।

कौन हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसने अपनी शांत स्वभाव, दमदार एक्टिंग और सधी हुई पर्सनैलिटी से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। उत्तर प्रदेश में जन्मे गौरव ने अपनी करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट सेक्टर से की थी, लेकिन एक्टिंग का जुनून उन्हें मुंबई ले आया। कुछ छोटे किरदारों के बाद उन्होंने टीवी में अपनी पहचान बना ली।

गौरव खन्ना को असली पहचान मिली सुपरहिट शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया के किरदार से। इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया और दर्शकों के बीच उन्हें खास प्यार मिला। इससे पहले भी उन्होंने कुमकुम, सीआईडी, बा बहू और बेबी, लागी तुझे लगन जैसे कई सफल शोज़ में बेहतरीन अभिनय किया है।

Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना की एंट्री ने उनकी लोकप्रियता को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। शो में उन्होंने बेहद संतुलित, साफ-सुथरा और स्मार्ट गेम खेला। उनकी समझदारी, शांत प्रकृति और सही समय पर सही फैसले लेने की क्षमता ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फैंस के अनुसार, वे सीजन के सबसे स्टेबल, स्ट्रॉन्ग और सम्मानित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X