Bigg Boss 19 Winner Name LEAKED: ना अशनूर-ना अरमान, इस कंटेस्टेंट के नाम पर लगी मुहर?

Bigg Boss 19 Winner Name LEAKED

Bigg Boss 19 Winner LEAKED: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार अपने रोमांचक मोड़ों और ड्रामे भरे ट्विस्ट्स के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। अगस्त 2025 में शुरू हुआ यह शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है, और अब तक 70 दिन पूरे कर चुका है। शुरुआती 16 प्रतिभागियों के साथ शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हो चुकी है।

सोमवार, 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर होंगे। इस वायरल लिस्ट में अभिषेक बजाज को फर्स्ट रनर-अप, फरहाना भट्ट को सेकंड रनर-अप, अमाल मलिक को थर्ड रनर-अप, तान्या मित्तल को फोर्थ रनर-अप और अशनूर कौर को फिफ्थ रनर-अप बताया गया है।

इस तस्वीर पर नेटिज़न्स ने जमकर नाराज़गी जताई है। एक्स (पहले ट्विटर) पर एक यूज़र ने लिखा, "बिग बॉस 19 की स्क्रिप्ट लीक हो गई क्या? क्या विनर और एविक्शन पहले से तय हैं?"

एक अन्य ने कमेंट किया, "ओएमजी! क्या बिग बॉस 19 पहले से स्क्रिप्टेड है? क्या मेकर्स ने सब कुछ पहले ही डिसाइड कर लिया है? अब तो फैंस पूछ रहे हैं - अगला घर कौन छोड़ेगा और इस सीज़न का असली विनर कौन है?" कई लोगों ने लिखा, "किसी ने बिग बॉस 19 की स्क्रिप्ट लीक कर दी है!"

हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई पर अभी भी संदेह बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह इमेज विकिपीडिया से ली गई स्क्रीनशॉट है, जिसे कोई भी एडिट कर सकता है। फिलहाल घर के अंदर नीलम गिरी, शहबाज़ बडे़शा, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद और मालती चाहर जैसे कंटेस्टेंट्स अब भी मौजूद हैं।

वहीं, प्रणीत मोरे को हेल्थ इश्यूज़ की वजह से शो छोड़ना पड़ा, जबकि अवेज दरबार, ज़ीशान कादरी, नगमा मिराजकर, नतालिया जानोसेक, नेहल चुडासमा और बसीर अली पहले ही एविक्ट हो चुके हैं। प्रणीत की शो में वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X