डांस पर ट्रोल हुई बीवी तो गौरव खन्ना ने तोड़ दी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया सीधा सीधा जवाब

Gaurav Khanna rection in wife trolling: गौरव खन्ना ने इस साल बिग बॉस 19 के विजेता बनकर लोगों को चौंका दिया है। बता दें कि इस वक्त वो अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि गौरव की पत्नी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं और गौरव की बात भी नहीं सुन रही हैं।

Gaurav Khanna

उनको ट्रोल किया जा रहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है। आकांक्षा चमोला को लेकर ऐसी नफरल देख गौरव खन्ना शांत नहीं रह पाए और लोगों को जवाब दिया है। गौरव का कहना है कि टीम के साथ उनकी पत्नी सफलता का जश्न मना रहीं थीं।

क्या बोले गौरव खन्ना

टीवी के मशहूर अभिनेता ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी पत्नी को सिर्फ एक वीडियो के चलते इतना कुछ सहना पड़ेगा। गौरव ने 'हंगामा स्टूडियो' से बात करते हुए कहा, ''मैं बता दूं कि आकांक्षा जिन लड़कियों के साथ डांस कर रही थीं, वे मेरे पब्लिसिस्ट की टीम की सदस्य थीं, जिन्होंने बिग बॉस 19 के घर में मेरे रहने के दौरान बहुत मेहनत की थी। यह उनकी सफलता की पार्टी थी और हम उनके जश्न में शामिल होने के लिए वहां गए थे। और चूंकि मुझे डांस करना ज्यादा पसंद नहीं है, मुझे डांस नहीं पसंद को पत्नी ने सोचा की उनको इस खुशी में शामिल होना चाहिए।'' इसके बाद गौरव का ये बयान वायरल हो रहा है।

इसके अलावा गौरव ने कहा, ''कइयों को तो ये भी नहीं पता कि वो किसके डांस कर रही थी। मैं बस पीछे खड़ा रहा और उसे इसका आनंद लेने दिया क्योंकि आखिर यह मेरी टीम की जीत थी। ये वे लोग थे जिन्होंने मेरी अनुपस्थिति में मेरे लिए कड़ी मेहनत की और उन्हें भी आनंद लेने का हक है।

जहां तक ​​ट्रोलर्स की बात है, मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किसी न किसी के प्रशंसक हैं। उनका भी कोई न कोई मकसद होता है जिससे वे इस जोड़े को नीचा दिखा सकें, ताकि उनके फेवरिट सेलेब्स अच्छे दिखें।''

गौरव खन्ना का ये बयान चर्चा में है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: gaurav khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X