Bigg Boss 19 में होने वाला है धमाका, भारतीय क्रिकेटर की खूबसूरत बहन बनेंगी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 wildcard contestant Malti Chahar: एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर मालती चाहर की बिग बॉस में एंट्री होने वाली है। उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री की खबर ने सोशल मीडिया पर खबरों का सैलाब ला दिया है क्योंकि वो कोई आम सेलेब्रिटी नहीं हैं बल्कि भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं।
मालती चाहर कौन हैं?
मालती एक एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन भी हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1990 को आगरा में हुआ था। उनके परिवार में राहुल चाहर भी क्रिकेटर हैं। मालती ने अपने करियर की शुरुआत ब्यूटी पेजेंट्स से की, जहां उन्होंने पहचान बनाई। वे फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट रही और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 में मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता।
मालती की फिल्में
मालती ने 2018 की बॉलीवुड फिल्म 'जीनियस' में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था, जिसमें उन्होंने रुबिना का रोल निभाया। उन्होंने 2022 की रोमांटिक ड्रामा 'इश्क पशमीना' में भी काम किया, जिसका डायरेक्शन अरविंद पांडे ने किया, जिसमें उन्होंने ओमिषा की भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं मालती
अपने एक्टिंग करियर के अलावा, मालती ने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है, जहां वह शॉर्ट फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रही हैं। मालती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, जहां वह अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
बिग बॉस 19 के बारे में
हालांकि, मालती ने बिग बॉस 19 में अपनी पार्टिसिपेशन की खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब तक, शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल हो चुके हैं। बिग बॉस 19 में इस वक्त कई कंटेस्टेंट हैं, जैसे- अश्नूर कौर, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, नीलम गिरि, बसीर अली, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नेहल चुडासामा, फरहाना भट, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी।


Click it and Unblock the Notifications