BIGG BOSS 19: कौन है इस साल का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट ? हर एपिसोड के लिए वसूल रहा इतनी बड़ी फीस

BIGG BOSS 19

BIGG BOSS 19: टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना फैन्स के फेवरेट एक्टर हैं। अनुज कपाड़िया के किरदार से उन्होंने बेहद ही फेम बटोरा। इतना ही नहीं वह सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के विनर भी रह चुके है। वहीं उनके इतने फेम को देख बिग बॉस ने उन्हें अप्रोच किया और उन्होंने भी बिग बॉस के इस ऑफर को स्वीकार किया। उन्होंने बिग बॉस सीजन 19 में बीते दिन धमाकेदार एंट्री की। इसी के साथ ही एक खबर और भी तेजी से उड़ रही है। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना इस बार के हाईएस्ट पेड़ कंटेस्टेंट हैं। इस बारे में गौरव खन्ना ने इंडिया टुडे से भी बात की है।

क्या हाईएस्ट पेड़ कंटेस्टेंट हैं गौरव खन्ना ?

गौरव खन्ना से जब पूछा गया कि क्या वह हाईएस्ट पेड़ कंटेस्टेंट हैं। इस पर उन्होंने कहा- यह एक अफवाह हो सकती है और नहीं भी। लोग बहुत कुछ कह देते हैं, लेकिन मैं सुनी सुनाई बातों पर यकीन नहीं करता हूं। मैं किसी भी एक्टर को उसकी तनख्वाह से नहीं आंकता। बात तो इतनी है कि आपको क्या मिलता है। मेरा लक्ष्य एक ही है कि घर के अंदर अच्छा प्रदर्शन करना।

24 घंटे रहूंगा स्क्रीन पर...

वहीं जब गौरव से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ने उन्हें कोई सलाह दी। इसपर गौरव कहते हैं कि उन्होंने मुझे कोई भी सलाह नहीं दी क्योंकि वह असली गौरव के साथ सालों से रह रही हैं। उन्होंने बस मुझसे ये कहा कि आप जाओ और लोगों का दिल जीत लो। सीरियल में आप 20 या 30 मिनट स्क्रीन पर रहते थे, लेकिन यहां आप 24 घंटे स्क्रीन पर रहोगे जिससे आपको और भी प्यार मिलेगा। गौरव आगे कहते हैं कि जिस तरह से मैं सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में जोश के साथ दिखा था वैसे ही मैं इस शो में भी रहूंगा। लड़ाई-झगड़े से जितना दूर रह मिलेगा रहूंगा, लेकिन आखिरकार मैं एक इंसान हूं। गलत अगर कुछ भी होगा तो आवाज उठाऊंगा। वहीं गौरव की फीस की बात करें तो इस बारे में सटीक तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि गौरव खन्ना पर एपिसोड लाखों की फीस चार्ज कर रहे हैं।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X