Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान का गुस्सा, रो पड़ीं तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे से हुआ जबरदस्त झगड़ा!

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। पूरे हफ्ते गॉसिप, ड्रामा और झगड़ों के बाद वीकेंड पर सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई।
सलमान की फटकार से इमोशनल हुईं तान्या
शनिवार के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने प्रणीत से कहा कि उन्होंने घरवालों का मजाक उड़ाकर हद पार कर दी है, खासकर तान्या मित्तल को बार-बार टारगेट करना बिल्कुल गलत है। सलमान की ये बातें सुनकर तान्या काफी इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। जैसे ही सलमान स्क्रीन से हटे, घर का माहौल और भी स्ट्रेसफुल हो गया।
कुनिका और नीलम गिरी का सपोर्ट
तान्या को रोता देख सीनियर एक्ट्रेस कुनिका तुरंत उन्हें संभालने पहुंचीं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी उनका हौसला बढ़ाया। कुनिका ने तान्या को सलाह दी कि अब उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए और जो लोग उन्हें कमजोर समझते हैं, उन्हें करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा- 'अब तू भी इनको जवाब दे, चुप मत रह।'
प्रणीत और तान्या में झगड़ा
सलमान की फटकार के बाद प्रणीत तान्या से माफी मांगने आए। लेकिन माफी देने के बजाय उनका रवैया और रूखा हो गया। जब तान्या ने उनसे कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दें, तो दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई।
वीकेंड का वार में मस्ती और टेंशन दोनों
बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार ड्रामा, टेंशन और मस्ती का कॉम्बिनेशन रहा। जहां सलमान ने कंटेस्टेंट्स को समझाया और फटकार लगाई, वहीं फिल्म बागी 4 की टीम भी घर में पहुंची और सभी से मजेदार बातचीत की।
इस हफ्ते 7 नॉमिनेशन
रविवार यानी 31 अगस्त को होने वाले एविक्शन के लिए इस बार सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किए गए हैं। अब देखना होगा कि पहले हफ्ते के बाद बिग बॉस के घर से कौन बाहर होता है।


Click it and Unblock the Notifications