Weekend ka Vaar: वीकेंड के वार पर आग बबूला हुए सलमान खान, रो पड़े मृदुल, तान्या और फरहाना

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: इस बार वीकेंड के वार पर सलमान खान ने जमकर कंटेस्टेंट की लताड़ लगाई है। बता दें कि इस लिस्ट में घर के अधिकतर कंटेस्टेंट शामिल हैं। जैसे मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट। इस बार सलमान खान कंटेस्टेंट पर इतना बरसे की कंटेस्टेंट की आखों से आंसू गिरने लगे।


नीलम गिरी की लगाई क्लास

बता दें कि इस बार सबसे पहले सलमान खान ने नीलम गिरी की क्लास लगाई। सलमान खान ने कहा कि नीलम ने पूरे सीजन बस यही किया है इधर की बात उधर। ना दोस्त के बारे में सोचा ना दुश्मन के। हर जगह एक दम बराबर की आग लगाई है। जरा से भी खबर मिली उधर चुगली कर दी। नीलम अब नीलम खबरी बन चुकी हैं। अमल और मालती की लड़ाई करवाई तान्या को भी नहीं छोड़ा। आपने तान्या की भी जमकर बुराई की है।

तान्या पर भड़के सलमान खान

सलमान खान इस बार तान्या की फटकार लगाने से खुद को रोक नहीं पाए। सलमान खान ने कहा जैसी करनी वैसी भरनी। तुम भी अमल की बुराई कर रही हो तो कभी नीलम की। अमल तो पहले भइया और अब सइयां। तुम्हारा गेम दिख रहा है। इसके बाद गौरव भी कहते हैं कि तान्या ने तो बस नीलम का इस्तेमाल किया है। सलमान खान ने यह भी कहा कि तान्या ने ना तो अभिषेक से माफी मांगी और ना ही अशनूर से। बस अकेले में बैठकर अपनी बातें कहती हो जिससे आपकी बात जनता तक पुहंच जाए। बता दें कि इसके बाद तान्या मित्तल की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

मृदुल पर बरसे सलमान

सलमान खान ने मृदुल की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि खुद को दिखाने के लिए तुमने एक लड़की को टास्क में धक्का दे दिया। अब तुम्हारा असली रूप सामने आया है। महिलाओं के साथ हिंसा।

फरहाना की अक्ल लगाई ठिकाने

फरहाना पर तो सलमान खान जमकर बरसते हैं। वह एक किताब मंगवाते हैं जिसमें फरहाना के गंदे शब्दों को नोट किया गया था। सलमान खान फरहाना से पूछते हैं कि क्या उन्हें यह सब सिखाया गया है। आप नेशनल टीवी पर क्या बोल रही हैं। घरवालों को छोड़ो आप को घर के बाहर वालों को भी सुना रही हैं। आप टीवी नहीं करती चाहती हो। सलमान खान ने कहा कि यह मीडियम आपके लिए छोटा हो सकता है। सलमान खान ने कहा गेट खोलो उनके लिए और जाओ आप। फरहाना इसके बाद सलमान खान से माफी मांगती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X