Bigg Boss 19 का वीकेंड वार बनेगा धमाकेदार, एलिमिनेशन के साथ अशनूर कौर की पोल खोलेंगे सलमान

Bigg Boss 19
Photo Credit: Jio Hotstar PR

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Time Tonight: बिग बॉस 19 इस बार दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो में हर हफ्ते नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसकी वजह से कंटेस्टेंट्स अलग-अलग तरीके से गेम खेल रहे हैं। चौथे हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क ने माहौल और दिलचस्प बना दिया।

इस बार प्रणीत मोरे, नेहल चूदासमा, बसीर अली, अभिषेक बजाज और अश्नूर कौर घर से बाहर जाने की लिस्ट में हैं। ऐसे में मुकाबला और भी कठिन हो गया है।

कैप्टेंसी की जंग

कैप्टेंसी टास्क ने घर में सभी की स्ट्रैटेजी बदल दी। अभिषेक बजाज की टीम ने पहला राउंड जीतकर सबको चौंका दिया। उनकी टीम में अश्नूर कौर, जीशान कादरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बादेशा, नीलम गिरी और तान्या मित्तल शामिल थे। मुकाबला अमाल मलिक से भी हुआ, लेकिन आखिरकार अभिषेक बजाज इस हफ्ते के नए कैप्टन बने।

सलमान खान का वार

अब दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है वीकेंड का वार एपिसोड का। इस बार सलमान खान, अश्नूर कौर को उनके गेम को लेकर सवाल करेंगे और अभिषेक बजाज को सपोर्ट न करने पर उन्हें फटकार लगाएंगे। वहीं, सलमान अभिषेक को भी समझाएंगे कि उन्हें घर में सावधान रहना होगा।

एलिमिनेशन और सरप्राइज एंट्री

आज रात शो में एक बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इसी बीच उर्फी जावेद की एंट्री से घर का माहौल और भी हंगामेदार हो जाएगा। वे कंटेस्टेंट्स के लिए मजेदार टास्क लेकर आएंगी। इसके अलावा आमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए गाना गाएंगे, जिससे तान्या शरमा जाएंगी।

कब और कहां देखें वीकेंड का वार

बिग बॉस 19 का 29वां एपिसोड यानी वीकेंड का वार, रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं, टीवी पर इसे कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर जाएगा और आने वाले दिनों में शो में क्या नया धमाका होगा।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X