Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बेटे ने सुनाई कुनिका की दर्दभरी कहानी, सलमान खान के भी छलक पड़े आंसू

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वार इस बार बेहद खास रहा। जहां सलमान खान घरवालों की खिंचाई करते नजर आए, वहीं शो में एक इमोशनल पल भी देखने को मिला। एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बेटे आयान लाल उन्हें सपोर्ट करने के लिए मंच पर पहुंचे, जिसे देखकर कुनिका की खुशी और भावनाओं का ठिकाना नहीं रहा।
मां-बेटे की इमोशनल मुलाकात
वीकेंड के वार में आयान बिग बॉस के सेट पर आते हैं और सलमान खान से मुलाकात करते हैं। उन्हें देखकर कुनिका हैरान रह जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़ते हैं। मां के लिए अपने प्यार और गर्व को जताते हुए उन्होंने कहा- 'पूरा देश आपको देख रहा है, मम्मा। आप बहुत अच्छा कर रही हैं। घर पर सब आपको देखकर खुश हैं-आपकी पोतियां, मैं, आपका बड़ा बेटा, आपकी बहू, जिन-जिनकी जिंदगी को आपने छुआ है, सबको आप पर गर्व है। आपने किन्नर समाज की मदद की है, वो लोग भी मुझे फोन कर रहे हैं। आज मैं जैसा भी हूं, वो आपकी वजह से हूं। आप मेरी मां हैं, इसलिए मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान हूं। अब आपको मेरे लिए मजबूत रहना होगा।'
आयान ने मां से हिम्मत जुटाने की अपील करते हुए आगे कहा- 'आपने हमेशा दूसरों के लिए जिया, कभी अपने पिता के लिए, कभी पति के लिए और फिर बच्चों के लिए। लेकिन अब समय है कि आप अपने लिए जिएं। आप 62 साल की हो चुकी हैं, अब अपने लिए मजबूत बनो मम्मा।'
फरहाना पर दिया जवाब
पिछले एपिसोड में फरहाना ने कुनिका को फ्लॉप एक्ट्रेस कहकर उनकी पर्सनल लाइफ और बच्चों पर कमेंट किया था। जिस पर सलमान खान ने आयान को मौका दिया कि वह फरहाना से सीधे बात करें। बातचीत में आयान ने अपनी मां की जिंदगी की एक सच्ची कहानी सुनाई, जिसने घरवालों के साथ-साथ सलमान खान को भी भावुक कर दिया।
आयान ने कहा- 'मां का बस एक सपना था कि उनका छोटा सा घर हो, पति हो, बच्चे हों और खुशियां मिलें। क्योंकि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता से ये सब नहीं मिला। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। उन्होंने शादी की, लेकिन रिश्ता नहीं चला। उनका बच्चा था जिसे हिल स्टेशन से किडनैप कर लिया गया।'
फिर उन्होंने आगे बताया- 'उस बच्चे की कस्टडी के लिए मां ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और कमाए हुए पैसे से हर हफ्ते मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट लेकर केस लड़ा। कई साल बाद जाकर उन्हें अपना बेटा वापस मिला। इसके बाद उन्होंने मेरे पिता से शादी की और अमेरिका चली गईं। वहां मुझे जन्म दिया, लेकिन वो रिश्ता भी नहीं चला। उनकी सिर्फ एक ख्वाहिश थी- एक घर, पति और बच्चे। तो जब आप लोग कहते हो कि मां सिर्फ किचन में रहती हैं या खाना बनाने की बातें करती हैं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें ये सब कभी मिला ही नहीं। उनसे ये मौका मत छीनो और उनकी जर्नी को छोटा मत समझो।'
कुनिका की इस जर्नी के बारे में सुनकर सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। आपको बता दें, कुनिका सदानंद दो बेटों की मां हैं- आयान लाल और अरिहंत।
फिल्मों में भी आजमा चुके हैं हाथ
आयान लाल एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए, जहां उन्होंने अंजिनी धवन के बॉयफ्रेंड का रोल निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











