Bigg Boss 19 Voting Trends: नॉमिनेट हुए 5 कंटेस्टेंट्स में से एक की बल्ले-बल्ले, इस सेलेब पर लटकी तलवार!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Voting Trends Week 4: बिग बॉस 19 का चौथा हफ्ता दर्शकों के लिए काफी मजेदार और ड्रामे से भरपूर रहा। इस हफ्ते नतालिया जानोशेक और नगमा मिराजकर का डबल एलिमिनेशन हुआ, जिससे घर का पूरा माहौल बदल गया। अब बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए और ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।

नॉमिनेशन टास्क का बड़ा ट्विस्ट

इस बार बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में जबरदस्त ट्विस्ट लाकर सभी को हैरान कर दिया। आमतौर पर जहां घरवाले किसी को बाहर करने के लिए नॉमिनेट करते हैं, वहीं इस बार उन्हें कहा गया कि वे दो कंटेस्टेंट्स को बचाएं। यह बदलाव इसलिए लाया गया क्योंकि घरवाले बार-बार नॉमिनेशन पर चर्चा करते पकड़े गए थे। इस फैसले ने सबकी रणनीतियों को बदलकर रख दिया और घर का माहौल और भी स्ट्रेसफुल हो गया।

कैप्टेंसी की जंग

अमाल मलिक की कैप्टेंसी खत्म होने के बाद घर में नई कप्तानी की लड़ाई देखने को मिली। इस बार कैप्टेंसी के लिए अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, शहबाज बादेशा, नीलम गिरी और तान्या मित्तल आमने-सामने आए। कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार अभिषेक बजाज नए कैप्टन बने।

चौथे हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते जो पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, उनके नाम हैं- अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, बसीर अली, नेहाल चुदासमा और प्रणीत मोरे

कौन है सबसे सुरक्षित?

नॉमिनेशन के बाद से ही फैन्स अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। ताजा वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, बसीर अली सबसे आगे चल रहे हैं और फिलहाल उनके बाहर होने का कोई खतरा नहीं है। असली नतीजा तो वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ही बताएंगे, लेकिन दर्शक मान रहे हैं कि बसीर इस हफ्ते पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

बसीर अली की बहस

इसी बीच, बसीर अली अपनी एक बहस को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अनुपमा फेम गौरव खन्ना पर आरोप लगाया कि वे गेम में एक्टिव नहीं हैं, जिसके बाद घर का माहौल और गरमा गया।

कौन हो सकता है बाहर

हालांकि, इस बीच एक अपडेट ये भी आया है कि प्रणीत मोरे शो से इविक्ट हो गए हैं। वहीं, प्रणीत की जगह नेहल चुदासमा को इविक्शन की जगह सीक्रेट रुम में भेजा गया है।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X