Bigg Boss 19 में बवाल! 7 कंटेस्टेंट्स पर खतरे की घंटी, फैंस स्टेप बाय स्टेप ऐसे बचाएं अपना फेवरेट स्टार!

Bigg Boss 19 voting process: 'बिग बॉस 19' इस बार शुरुआत से ही खूब चर्चा में है। शो में ड्रामा और झगड़े पहले ही हफ्ते से शुरू हो गए हैं। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस देखने को मिली।
इस हफ्ते जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उनके नाम हैं - गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, ज़ीशान कादरी, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसेक और प्रणीत मोरे। अब जानते हैं कि आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट देकर कैसे बचा सकते हैं।
वोटिंग करने का तरीका
अपने मोबाइल पर JioHotstar ऐप खोलें और लॉगिन करें।
वहां से Bigg Boss 19 शो पर क्लिक करें।
'BBS19 - 24 HRS Channel (Deferred)' ऑप्शन खोलें।
अब Vote ऑप्शन पर जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनें और वोट करें।
घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स
इस समय शो में 16 कंटेस्टेंट मौजूद हैं- गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आशी नूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, ज़ीशान कादरी, बेसिर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, नतालिया जानोसेक, प्रणीत मोरे, नेहल चुडासामा, मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट।
हालांकि, फरहाना को शो से बाहर दिखाया गया था लेकिन असल में उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेजा गया है। वहीं, शहबाज बदेशा की एंट्री होने वाली थी, लेकिन प्रीमियर एपिसोड में हुए 'फैंस का फैसला' सेगमेंट में उन्हें बाहर कर दिया गया।
इंटरनेशनल वाइल्डकार्ड एंट्री
शो में इस बार बड़े सरप्राइज की तैयारी भी है। खबर है कि WWE स्टार अंडरटेकर (Undertaker) और बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन (Mike Tyson) वाइल्डकार्ड बनकर 'बिग बॉस 19' में एंट्री कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो टायसन और उनकी टीम के साथ बातचीत जारी है। अगर सब कुछ सही रहा तो वे अक्टूबर में करीब एक हफ्ते या 10 दिनों के लिए घर में नजर आएंगे। हालांकि, फाइनल डेट्स तय नहीं हुई हैं।
शो कब और कहां देखें?
'बिग बॉस 19' रोजाना रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर और रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications