Bigg Boss 19 के लिए सलमान खान वसूल रहे भारी-भरकम फीस, इस सीजन में के बढ़ाए इतने पैसे

Bigg Boss 19 Update: टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार सीजन 19 की तैयारियां जोरों पर हैं और खबरें हैं कि शो अगस्त 2025 से शुरू हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमें है- चाहे बात सलमान खान की हो, या उन सितारों की जो घर के अंदर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।
सलमान खान की फीस में जबरदस्त उछाल?
सलमान खान जब से बिग बॉस का हिस्सा बने हैं, तब से उनकी फीस भी लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार उन्हें 300 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। पिछले सीजन में उनकी फीस लगभग 250 करोड़ रुपये थी, तो माना जा रहा है कि इस बार कम से कम 50 करोड़ रुपये का इजाफा होगा।
बिग बॉस ओटीटी 2 में उन्होंने लगभग 12 करोड़ हर वीकेंड चार्ज किया था। बिग बॉस 17 के दौरान उनकी फीस करीब 6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड बताई गई थी। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस खबर से ही काफी उत्साहित हैं।
शो में कौन-कौन आ सकता है नजर?
हर सीजन की तरह इस बार भी कई सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं। जिन सितारों की एंट्री की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें शामिल हैं- राज कुंद्रा, राम कपूर और गौतमी कपूर, धीरज धूपर, मुनमुन दत्ता, अलीशा पंवार, चिंकी-मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, फैसल शेख, डेज़ी शाह और ममता कुलकर्णी जैसे कई नाम।
इन नामों ने सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल मचा दी है। हालांकि, इनमें से कौन-कौन शो में वाकई नजर आएगा, यह तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
इस बार शो में क्या नया होगा?
खबर है कि इस बार बिग बॉस 19 करीब साढ़े पांच महीने तक चलेगा, यानी पिछले सीजनों से ज्यादा लंबा होगा। साथ ही, इसे JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा और इसके एपिसोड्स Colors TV पर भी दिखाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications