..................... Bigg Boss 19 Twist Shubhi Joshi Accuses Awez Darbar of Cheating on Nagma Mirajkar - Hindi Filmibeat

क्या बिग बॉस 19 में नकली प्यार दिखा रहे हैं आवेज दरबार? नगमा मिराजकर को धोखा देकर इस हसीना को किया डेट!

Awez Darbar Bigg Boss 19

Awez Darbar cheating allegations: आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फिलहाल बिग बॉस 19 में साथ नजर आ रहे हैं। शादी की प्लानिंग भी चल रही थी, लेकिन शो में आने के चलते फिलहाल यह टल गई। इसी बीच आवेज पर चीटिंग के आरोप लगने से माहौल गर्म हो गया है।

शुभी जोशी का दावा

स्प्लिट्सविला 15 की कंटेस्टेंट शुभी जोशी ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के बाद वह एक लड़के के साथ रिश्ते में थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह शख्स अब बिग बॉस में है, तो उन्होंने हामी भर दी। शुभी के मुताबिक, लड़का ही उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करता था और अक्सर कहता था कि वह उसके लिए बहुत खास हैं। दोनों ने साफ कर दिया था कि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और फीलिंग्स डेवलप हो रही थीं।

दोस्त की वजह से सामने आया सच

शुभी ने आगे बताया कि एक बार वह अपनी दोस्त के साथ ड्राइव पर गईं। उसी दौरान उनकी दोस्त ने बताया कि वही लड़का उसे भी लगातार मैसेज कर रहा है और मिलने के लिए कह रहा है। जब शुभी ने मैसेज देखने की मांग की तो सब कुछ साफ हो गया। इस पर जब उन्होंने लड़के से सवाल किया, तो उसने कहा कि उसे पता था रिश्ता आगे नहीं चलेगा, इसलिए उसने जानबूझकर उनकी दोस्त को मैसेज किया ताकि शुभी को बुरा लगे।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही शुभी का यह बयान सामने आया, लोगों को लगा कि उनका इशारा सीधे आवेज दरबार की ओर है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ यूजर्स ने आवेज पर नगमा को धोखा देने का आरोप लगाया, वहीं कईयों ने शुभी को ही ट्रोल कर दिया। लोगों का कहना था कि वह सिर्फ बिग बॉस में एंट्री पाने के लिए ये विवाद खड़ा कर रही हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब वो बिग बॉस में गया तब तक तुम चुप क्यों थीं?' तो दूसरे ने लिखा, 'ये बिग बॉस का नया ऑडिशन तरीका है।'

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X