Bigg Boss 19 में हिस्सा ले सकते हैं WWE स्टार अंडरटेकर? इस महीने हो सकती है बिग बॉस में एंट्री!

Bigg Boss 19 Update: हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस 19 को लेकर जबरदस्त चर्चा है। शो का प्रीमियर अगस्त में होने वाला है और फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर इस सीजन की डिटेल्स को लेकर एक्साइटेड हैं। हर बार की तरह इस बार भी कई टीवी सितारे और मशहूर इंफ्लुएंसर्स शो में दिखाई देंगे, लेकिन खास बात यह है कि मेकर्स ने इस बार इंटरनेशनल लेवल के स्टार्स को भी एंट्री देने का प्लान बनाया है।
अंडरटेकर की एंट्री से फैंस होंगे सरप्राइज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WWE सुपरस्टार अंडरटेकर से मेकर्स की बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ सही रहता है तो वह नवंबर में 7 से 10 दिनों तक बिग बॉस हाउस में रहेंगे। वह घर में कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
अंडरटेकर का नाम आते ही शो के दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि वह पूरी दुनिया में अपनी अलग पर्सनैलिटी और दमदार रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी एंट्री शो की TRP को आसमान तक पहुंचा सकती है।
माइक टायसन भी हो सकते हैं शामिल
इतना ही नहीं, मेकर्स ने बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन को भी शो का हिस्सा बनाने की प्लानिंग की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टायसन और उनकी टीम के साथ बातचीत एडवांस स्टेज पर है। अगर उनकी फीस और डेट्स तय हो जाती हैं तो वह अक्टूबर में एक हफ्ते या 10 दिनों के लिए शो में दिखाई देंगे।
टायसन की एंट्री भी दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी, क्योंकि वह खेल जगत के सबसे बड़े नामों में से एक हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भारत में भी काफी ज्यादा है।
कब होगा बिग बॉस 19 का प्रीमियर?
मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया की है कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा। इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस बार खास बात यह है कि शो को फरवरी 2026 तक चलाने की योजना है, यानी यह बिग बॉस के इतिहास का सबसे लंबा सीजन हो सकता है।
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और कॉन्ट्रोवर्सी का तड़का लगेगा। लेकिन इंटरनेशनल सुपरस्टार्स की एंट्री से शो का लेवल और भी ऊपर जाने वाला है। दर्शकों को न सिर्फ इंडिया के सेलेब्स की झलक मिलेगी बल्कि उन्हें वर्ल्ड क्लास एंटरटेनमेंट भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications