Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज की हाथापाई के बाद बिग बॉस ने लिया बड़ा फैसला, इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर...

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। घर में लगातार लड़ाई झगड़े, बहस, चुगली और प्यार मोहब्बत भी देखी जा रही है, लेकिन बीते दिन बिग बॉस के घर में एक ऐसा झगड़ा हुआ जिसे देखकर खुद बिग बॉस तक हैरान थे। दरअसल कुनिका जी को लेकर अभिषेक ने कुछ कहा जो शहबाज को रास नहीं आया इस वजह से दोनों के बीच गरमा गर्मी शुरू हुई दोनों की तीखी बहस कब मारपीट में बदल गई यह देखकर सभी हैरान रह गए।
बिग बॉस ने अभिषेक और शहबाज में से किसे सुनाई सजा
दोनों ने ना सिर्फ नियम तोड़े बल्कि एक दूसरे के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद यह तो साफ था कि जल्द ही बिग बॉस दोनों को कड़ी सजा सुनाने वाले हैं। कंटेस्टेंट को लगा कि शायद दोनों नॉमिनेट हो जाएं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक जो खबर सामने आई है उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट को ही घर से बेघर कर दिया है। चलिए जानते हैं कि वह कंटेस्टेंट कौन है।
इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ने शो में से अभिषेक बजाज को निकाल दिया है। अभिषेक के जाने से उनके फैन्स का दिल टूट गया। अभिषेक के एविक्ट होने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वैसे खेल तो दोनों ही बकवास रहे हैं दोनों को भी निकाल सकते थे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शहबाज से अच्छा अभिषेक खेल रहा था उसे नहीं निकालना चाहिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-शहबाज पॉपुलर है इसिलए उसे नहीं निकाला।


Click it and Unblock the Notifications











