Bigg Boss 19: सलमान खान ने दिखाई 'घरवालों की सरकार' की झलक, अब हर कोई नेता बनकर करेगा घर पर राज!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Teaser: 'बिग बॉस 19' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शो के मेकर्स ने 31 जुलाई को इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें होस्ट सलमान खान नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार शो का थीम है- 'घरवालों की सरकार', जो इसे पहले से बिल्कुल अलग और दिलचस्प बना रहा है।

सलमान खान इस बार नेता के लुक में

टीजर की शुरुआत सलमान खान के नए अवतार से होती है, जहां वो एक राजनेता की तरह दर्शकों को संबोधित करते हुए दिखते हैं। सलमान कहते हैं-"दोस्तों और दुश्मनों, हो जाओ तैयार क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार। बहुत मजा होने वाला है यार!"

इस लाइन से साफ है कि शो में इस बार कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा पावर मिलने वाली है, क्योंकि घर अब एक इंसान नहीं, बल्कि सभी घरवालों की राय से चलेगा।

24 अगस्त से शुरू होगा शो

'बिग बॉस' आमतौर पर हर साल सितंबर या अक्टूबर में शुरू होता है, लेकिन इस बार शो पहले ही 24 अगस्त से ऑनएयर होगा। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीजन लगभग 6 महीने चलेगा और जनवरी 2026 तक खत्म होगा, जिससे ये बिग बॉस के इतिहास का सबसे लंबा सीजन बन सकता है।

इन सितारों के नाम चर्चा में

हालांकि अब तक कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कई सेलेब्स के नाम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन सितारों से शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है, उनमें ये नाम शामिल हैं:

मीरा देवस्थले

लता सबरवाल

अपूर्वा मुखीजा

पूरव झा

नील मोटवानी

अरहान अंसारी

शशांक व्यास

खुशी दुबे

शरद मल्होत्रा

मून बनर्जी

गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट

राम कपूर और गौतमी कपूर

वहीं डेजी शाह और मल्लिका शेरावत ने यह साफ कर दिया है कि वे इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगी।

सलमान के साथ दो और होस्ट

सलमान खान शो को होस्ट करेंगे, लेकिन जब वे इस शो में नहीं रहेंगे, तो उनकी जगह डायरेक्टर करण जौहर और फराह खान शो की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

इस बार बिग बॉस 19 कई नए ट्विस्ट और दमदार एंटरटेनमेंट के साथ लौट रहा है। टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे और घरवालों की सरकार किस तरह काम करेगी।

Read more about: bigg boss salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X