..................... Bigg Boss 19 Tanya Mittal Trolled for Saree Draping Videos Called Fake by People - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19: पल्लू गिराया, ब्लाउज के हुक लगाए और तान्या मित्तल की संस्कारी इमेज का हो गया पर्दाफाश!

Tanya Mittal

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स खबरों में छा गए हैं। इस बार शो में कई पॉपुलर एक्टर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शामिल हुए हैं। इन्हीं में से एक नाम है तान्या मित्तल, जिन्हें शो में स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर के रूप में पेश किया गया। लेकिन घर में कदम रखते ही तान्या सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोल्स का बड़ा चेहरा बन गईं।

इंस्टाग्राम वीडियोज से मचा बवाल

शो से पहले तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज डाले थे, जिनमें वो कैमरे के सामने ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर साड़ी ड्रेप करती दिखाई दीं। एक वीडियो के कैप्शन में तो उन्होंने ये भी लिख दिया था- 'आपने कितने ब्लाउज देखे?' बस, यही क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं और यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'तान्या कहती हैं कि बिग बॉस तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेसेस को बहुत कुछ करना पड़ता है, लेकिन मैं तो सिर्फ साड़ी पहनकर आ गई हूं। ये मेरे लिए बड़ी अचीवमेंट है। लेकिन सवाल ये है कि आप साड़ी पहनकर आई हैं या ब्लाउज पहनकर? अगर इतना पैसा है तो इंस्टा पर ऐसे वीडियोज क्यों बना रही हो?' कई लोग तो यह भी कहने लगे कि तान्या ने खुद ही अपने कच्चे चिट्ठे खोल दिए हैं।

शो में खोला लाइफस्टाइल का राज

बिग बॉस हाउस में तान्या ने अपनी पर्सनल और लग्जरी लाइफस्टाइल पर भी खुलकर बातें कीं। उन्होंने बताया कि वो हमेशा बॉडीगार्ड्स के साथ रहती हैं और अकेले बाहर निकलना उनके लिए मुमकिन ही नहीं। इतना ही नहीं, उनके घर में ये भी नियम है कि किसी भी लड़के से सीधी बातचीत नहीं की जा सकती।

तान्या ने यहां तक कहा कि उन्हें नाम लेकर बुलाना पसंद नहीं है। उनके घरवाले और करीबियों तक उन्हें बॉस कहकर ही बुलाते हैं। ये सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए। वहीं, कंटेस्टेंट अश्नूर ने तो उन्हें सीधे-सीधे फेक तक कह दिया।

सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय

तान्या मित्तल की बातें और उनके वायरल वीडियोज अब बिग बॉस 19 का सबसे बड़ा टॉपिक बन चुके हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके एटीट्यूड और लग्जरी लाइफस्टाइल से प्रभावित हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी संस्कारी इमेज और रियल लाइफ वीडियोज पर मजेदार मीम्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X