BB 19: अंबानी से करती हैं खुद की तुलना! तान्या मित्तल बोलीं- 7 स्टार होटल से भी बड़ा मेरा घर, 5 नौकर और...

Bigg boss 19 Tanya Mittal

Bigg boss 19: बिग बॉस 19 जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। हर कोई बिग बॉस सीजन 19 की जमकर तारीफ कर रहा है क्योंकि इस सीजन में हर कंटेस्टेंट एक दम अलग फील्ड से आया है। खास करके तान्या मित्तल घर में जमकर लाइमलाइट ले रही हैं। क्योंकि वह खुद को एक तरफ स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर बता रही हैं वहीं दूसरी ओर उनके बोल्ड कपड़े और उनकी भाषा लोगों का ध्यान खींच रही है। उनकी बातें सुनकर कई लोग उन्हें फेक पर्सनालिटी बता रहे हैं। हाल ही में खुद को तान्या का एक्स बताने वाले बलराज ने भी तान्या को झूठा बताया है।

तान्या ने बताया कैसा है उनका घर

ऐसे में तान्या मित्तल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम गिरी तान्या मित्तल से उनके घर के बारे में पूछती नजर आ रही हैं। नीलम तान्या से पूछती हैं कि उनका घर कैसा है। इसपर तान्या बताती हैं कि बहुत ही सुंदर...स्वर्ग होता है ना अगर धरती पर होता तो ऐसा ही दिखता। सपनों के जैसा। मतलब अगर बाहर जाओ ना 5 स्टार होटल, 7 स्टार होटल में भी चली जाओ वो भी सस्ते लगेंगे इसके सामने। तेरे को ऐसा लगेगा जैसे कहां आ गई। पूरा एक फ्लोर मेरे कपड़ों का है। ढाई हजार स्कवैयर फीट में सिर्फ मेरे कपड़े हैं। तान्या यहीं नहीं रुकीं वह आगे कहती हैं कि हर फ्लोर पर 5 नौकर रहते हैं। किचन स्टाफ रहता है। 7 ड्राइवर रहते हैं।

तान्या के इस वीडियो को देख भड़के गए यूजर्स

बता दें कि तान्या मित्तल के इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहन बस कर खुद को अंबानी समझ रही है क्या। वहीं दूसरे ने लिखा- पता नहीं घर वाले इसे कैसे बर्दाश्त कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे घर के सामने ही इसका घर है। नीचे केनरा बैंक खुली है। बहुत नॉर्मल घर है इसका। इतना भी कुछ खास नहीं। सब झूठ बोल रही है बस फेक रही है यहां। बता दें कि तान्या के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Read more about: bigg boss 19 Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X