Bigg Boss के घर में रईसी का रौब झाड़ने वाली तान्या मित्तल की साड़ियों की कितनी है कीमत ? जानकर उड़ जाएंगे होश

Bigg boss 19 Tanya Mittal

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में अपनी रईसी का रौब झाड़ने वाली तान्या मित्तल के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं। तान्या मित्तल अपने फैशन सेंस और अपनी साड़ियों की वजह से खास चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में खुल्लम खुल्ला बोला है कि वह करोड़ पति हैं वह रॉयल लाइफ जीती हैं ना तो उन्होंने किचन में काम किया है और ना ही उन्होंने कभी डस्टिंग की है उनके घर में कई नौकर चाकर हैं। तान्या ने कहा कि उनका घर भी स्वर्ग जैसा है।

कितनी है तान्या मित्तल की साड़ियों की कीमत

ऐसे में तान्या की बातें सुनकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि फिर तो तान्या मित्तल की साड़ियों का कलेक्शन भी काफी महंगा होगा। चूंकी तान्या की खुद की साड़ी की फ्रैक्ट्री है। तान्या साड़ियों का प्रमोशन करती हैं। इसलिए लोगों को लगा कि शायद उनकी साड़ियां महंगी होंगी, लेकिन फिलहाल तो तान्या मित्तल जो बिग बॉस के घर में साडियां लेकर गई हैं। उनकी कॉस्ट सामने आ गई है और इन साड़ियों की कीमत जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं।

साडियों की कीमत जान लोगों ने यूं किया कमेंट

हाल ही में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तान्या की साड़ियों की कीमत नजर आ रही है कोई साड़ी 500 रुपये की है तो कोई साड़ी 600 तो कई 700 की है। तान्या मित्तल की इन साड़ियों की कॉन्ट देख लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लो ये तो बहुत रईसी झाड़ती थी घर में शहबाज को बोला भिखमंगा अब खुद जो साड़ियां पहन रही है उसकी कॉन्ट भी देख ले। वहीं दूसरे ने लिखा- जिस हिसाब से यह खुद को रॉयल प्रिंसेस बता रही थी लगा था कि साड़ियां लाखों की पहनती होगी। लेकिन यह देखकर तो दिल ही टूट गया लगता है पूरी ही फेक है ये। वहीं तीसरे यूजर ने तान्या के सपोर्ट में लिखा कि अच्छा है ना लोग महंगी साड़ियां पहनते हैं जो आम लोग खरीद नहीं पाते अब ये सस्ती साड़ी खुद पहन रही है इससे बाकी लोग भी पहन पाएंगे। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- कीमत चाहें जो भी हो साड़ी की कम से कम उसपर अच्छी लगती है।

Read more about: bigg boss 19 Tanya Mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X