Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल पर निशाना साधने वालों को परिवार ने सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'हमारी बेटी पर रहम करो'

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Tanya Mittal family statement: Bigg Boss 19 में एंट्री के बाद से ही Tanya Mittal लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बयानों को कभी मजेदार तो कभी अजीब बताते हैं। लेकिन अब इस बीच तान्या मित्तल के परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी से अपील की है कि उनकी बेटी के खिलाफ नेगेटिव बातें न फैलाएं।

Tanya Mittal के परिवार ने क्या कहा?

तान्या मित्तल की टीम ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार का बयान साझा किया। इसमें तान्या के माता-पिता ने लिखा- 'देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में अपनी बेटी को देखकर हमें गर्व होता है। लेकिन उसे लोगों के निशाने पर देखना और उसके बारे में गलत बातें सुनना बहुत तकलीफ देता है। हमारी बस एक ही गुजारिश है कि उसकी जर्नी पूरी होने तक इंतजार करें, फिर जज करें। वह इस मौके की हकदार है।'

परिवार ने आगे कहा- 'हर कड़वा शब्द हमें भी चोट पहुंचाता है। कृपया हमें और हमारे परिवार को इसमें शामिल ना करें। हमने तान्या को सिर्फ प्यार से पाला है और हमें उम्मीद है कि इंसानियत और दया जरूर जीतेगी। हम हमेशा अपनी बेटी के साथ खड़े रहेंगे।'

Tanya Mittal कौन हैं?

तान्या मित्तल ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वह एक इन्फ्लुएंसर, एंटरप्रेन्योर, पॉडकास्टर और पूर्व मॉडल हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह Miss Asia Tourism 2018 का खिताब जीत चुकी हैं और लेबनान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एक क्वालिफाइड आर्किटेक्ट होने के साथ-साथ वह अपना बिज़नेस भी चलाती हैं। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना ब्रांड Handmade Love by Tanya लॉन्च किया था, जिसमें हैंडबैग्स, साड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज शामिल हैं।

Tanya Mittal की जर्नी पर निगाहें

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल अपनी स्पिरिचुअल पर्सनैलिटी और अलग अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। अब उनके परिवार का यह इमोशनल बयान सामने आने के बाद उम्मीद है कि लोग उनके प्रति थोड़े नरम होंगे।

Tanya Mittal फिलहाल बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनका परिवार साफ कह चुका है कि वह पूरी तरह अपनी बेटी के साथ खड़े हैं। अब देखना होगा कि शो में उनकी आगे की जर्नी दर्शकों को किस तरह का सरप्राइज देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X