स्वर्ग जैसा घर बताने वाली तान्या मित्तल के हाउस की तस्वीर आई सामने, एक झलक देख लोग बोले- चल झूठी...

बिग बॉस सीजन 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि तान्या मित्तल अपने घर और परिवार को लेकर कई दावे कर चुकी हैं। तान्या को बिग बॉस के घर में कई बार यह कहते सुना गया है कि वह बहुत ही अमीर हैं। बिग बॉस का घर भी उनके घर के आगे छोटा है। इसके अलावा तान्या मित्तल यह भी कहती हैं कि उनके घर के किचन में लिफ्ट लगी है जो एक जगह से दूसरी जगह के किचन तक में जाती है। घर के घर फ्लोर पर 5 नौकर 7 ड्राइवर हैं।
कैसा दिखता है तान्या मित्तल का घर
तान्या मित्तल के इतने दावे करने के बाद अब सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के घर की तस्वीर वायरल हो रही है। तान्या के घर की तस्वीर देख लोग तो हैरान ही रह गए है। वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक ग्रे कलर की बिल्डिंग है। घर के फ्रंट में शीशा लगा है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर शटर लगे हैं। एक यूजर के दावे के मुताबिक तान्या के घर के नीचे एक बैंक है। बता दें कि तान्या के घर की तस्वीर का दावा करते हुए जर्नलिस्ट पुनीत ओझा ने तस्वीर शेयर की है जो फिलहाल तेजी से वायरल हो रही है।
तान्या का घर देखने के बाद यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि तान्या के घर की तस्वीर देखने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते लिखा- इतना झूठ क्यों ही बोलना है तान्या को। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मुझे लगा तान्या का घर किसी किले के जैसा होगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तान्या जिस तरह से अपने घर का बखान कर रही थी लग रहा था मानों अंबानी के एंटीलिया के टक्कर का होगा।


Click it and Unblock the Notifications