Bigg boss 19: इस कंटेस्टेंट के प्यार में पड़ीं तान्या मित्तल ? कैमरे के सामने बोल दी दिल की बात

Bigg boss 19: बिग बॉस सीजन 19 जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। घर में कभी लड़ाई झगड़े देखे जा सकते हैं तो कभी घर में तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है। इन बहसों के बीच कोई है जिसका दिल किसी और के लिए धड़क रहा है। जी हां, बिग बॉस के घर में नए नई लव स्टोरी शुरू होने जा रही है। जहां अभी तक मृदुल और नतालिया के बीच कनेक्शन देखा गया वहीं दूसरी ओर अब घर में तान्या मित्तल अपना दिल किसी ओर के नाम कर चुकी हैं।
किसे दिल दे बैठी हैं तान्या
दरअसल पिछले कुछ दिनों से तान्या मित्तल और अमाल मलिक का खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है। कभी तान्या अमाल को संभालती नजर आती हैं तो कभी तान्या अमाल का हाथ पकड़ी दिखती हैं। तान्या के बदलते स्वभाव को देख लोग समझ चुके हैं कि जरूर तान्या किसे के प्यार में पड़ चुकी हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद ही अपने प्यार को कबूल करती दिख रही हैं।
कैमरे पर तान्या ने कही ये बात
तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या कहती हैं कि 'जब मैं पूजा कर रही थी तब मैं भगवान जी को बोल रही थी कि पहली बार है जब मैंने अमाल को इतना खुश देखा है इस शो पर। आज से मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरी ही सारी इच्छाएं पूरी हो गई हैं।' बता दें कि तान्या के इस वीडियो को देख लोगों के जकमर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा-तान्या को प्यार बहुत जल्दी जल्दी होता रहता है वहीं दूसरे ने लिखा-लगता है कि अमाल तान्या की झूठी कहानियों में फंस गया है।


Click it and Unblock the Notifications