BB 19: एक्स बॉयफ्रेंड ने किया तान्या मित्तल को एक्सपोज, कैमरे के सामने दिखाई पर्सनल WhatsApp चैट...

बिग बॉस 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि शो जब से शुरु हुआ है तब से ही हेडलाइन में बना है। शो में अलग-अलग फील्ड से कंटेस्टेंट आए हैं। जो शो के इंटरेस्ट को बढ़ा रहे हैं, लेकिन शो में सबसे ज्यादा चर्चाओं में आईं हैं तान्या मित्तल। जी हां, खुद को स्पिरीचुअल इंफ्लुएंसर बताने वाली तान्या की बातें सुनकर घर के अंदर और घर के बाहर के लोग दोनों ही हैरान हैं।
एक्स बॉयफ्रेंड ने खोली तान्या की पोल
जहां तान्या खुद के बारे में बढ़ा चढ़ाकर बातें कर रही हैं वहीं हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, बलराज सिंह तब से तान्या के खिलाफ बोल रहे हैं जब से तान्या बिग बॉस के घर के अंदर गई हैं। अभी तक वह तान्या को फेक, झूठी बताते नजर आए जिसपर कई लोगों ने विश्वास किया और कई लोगों ने विश्वास नहीं भी किया, लेकिन फिलहाल तो बलराज सिंह ने अपनी और तान्या की व्हाट्स ऐप चैट्स भी कैमरे के सामने दिखा दिए हैं। जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।
पुजारियों की करती हैं बुराई
बलराज पहले तो यह कहते हैं कि वो मंदिरों में जाती है अपना कंटेंट बनाती है और बाहर आकर उन्हें पुजारियों की बुराई करती है जिनके वह पैर छूती है। इस बात को तान्या का स्टाफ भी जानता है। कोर्ट में आ गए ना तो उनके पैर कांपेंगे। सच्चाई को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होती है।
कैमरे के सामने पढ़ दी पूरी चैट
इसके बाद बलराज सिंह व्हाट्सऐप चैट दिखाते हैं वह तान्या की चैट पढ़ते हैं जिसमें तान्या लिखती हैं कि- क्या तुम वृंदावन में हो ? इसपर बलराज कहते हैं कि हां मित्तल साहब। फिर तान्या पूछती हैं कौन है ये मृदुल ? और लाइव पर तुमने 'होगी तान्या मित्तल मेरा भाई आ रहा है ऐसा क्यों बोला ?' तो मैंने बोला- 'हमने आपको पहले भी बोला है और अभी भी बोल रहा हूं कि आप अपने अंदर के ऐरोगेंस को कम कीजिए और लोगों की रिस्पेक्ट कीजिए। 'क्योंकि आप भी जानती हो और मैं भी जानता हूं कि हम एक दूसरे के बारे में जानते हैं।' जिसके बाद तान्या हंसने लगीं और बोलीं कि 'मुझमें ऐरोगेंस नहीं हैं मैं कभी भी दिखाई ही नहीं। लड़कियां किसी चीज को मना करें तो ऐरोगेंस लगता है।' बता दें कि बालराज का यह क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications