..................... Bigg boss 19: Tanya Mittal Ex boyfriend Balraj singh enter in BB19 as wild card with these contestant - Hindi Filmibeat

BB 19: तान्या मित्तल के राज खोलने आ रहे हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड, इन कंटेस्टेंट के साथ लेंगे वाइड कार्ड एंट्री

Bigg boss 19 Tanya Mittal

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 के घर में एक से बड़े एक हंगामे देखने को मिल रहे हैं। कभी घर में जमकर तू-तू मैं-मैं हो रही है तो कभी घर में किसी की केमिस्ट्री बन रही है। किसी के राज खुल रहे हैं तो कोई नई राजनीति खेलने का प्लान बना रहा है। फिलहाल तो आपको बता दें कि कंटेस्टेंट के साथ ही खुद बिग बॉस भी अच्छा खेल खेल रहे हैं। बता दें कि घर से कोई निकले लेकिन उससे पहले ही घर वालों की नाम में दम करने के लिए बिग बॉस ने वाइल्ड कार्ड की एंट्री करने का फैसला ले लिया है।

बतौर वाइल्ड कार्ड घर में आएंगे ये लोग

बता दें कि जो नाम बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में बना है वह हैं तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह। जी हां, हाल ही में बलराज सिंह ने तान्या मित्तल को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। कई बार तो वह तान्या की पोल भी खोलते दिखे। वहीं अब बिग बॉस में खेल को और भी दिलचस्प बनाने के लिए बलराज को बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका दिया है। जी हां, बता दें कि बलराज के शो में आने से खेल और भी इंटरेस्टिंग बनाने वाला है।

इस हफ्ते होगा ये बड़ा काम

बलराज के अलावा घर में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा भी बतौर वाइल्ड कार्ड आ रहे हैं। वह शो के प्रीमियर में भी आए थे, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से उन्हें अपने घर जाना पड़ा था और मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के घर में गए थे। बिग बॉस का ये हफ्ता काफी खास होने वाला है क्योंकि घर में दो वाइल्ड कार्ड तो आ ही रहे हैं साथ ही में इस बार कोई भी एलिमिनेशन नहीं होने वाला है यानी कि एंटरनेटमेंट का डोज दो गुना बढ़ जाएगा।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X