..................... Bigg Boss 19 Tanya Mittal Ex-Boyfriend Balraj Singh Arrested Zoya Khan Makes Explosive Allegations - Hindi Filmibeat

Tanya Mittal का Ex BF बलराज सिंह पहुंचे सलाखों के पीछें, इस एक्ट्रेस की प्राइवेट फोटोज लीक करने की...

Tanya Mittal

Tanya Mittal Balraj Singh Arrest News: तान्या मित्तल के बिग बॉस 19 सफर में एक बड़ा मोड़ आ गया है। शो में ड्रामा तो पहले से ही था, लेकिन अब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड बलराज सिंह की गिरफ्तारी ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अचानक हुई गिरफ्तारी की खबर आते ही सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। शुरुआत में वजह साफ नहीं थी, लेकिन बाद में असली कारण सामने आया।

गिरफ्तारी की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरेगांव वेस्ट पुलिस ने पुष्टि की कि बलराज सिंह को एक खास धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सामने आते ही उनके नाम पर और विवाद बढ़ गया।

जोया खान के आरोप

एक्ट्रेस जोया खान, जो खुद को बलराज की एक्स-गर्लफ्रेंड बता चुकी हैं, उन्होंने इस पूरे विवाद को उजागर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप शेयर की, जिसमें बलराज आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जोया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर बताया कि उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए हैं।

इसी दौरान टेली टॉक से बातचीत में उन्होंने और गंभीर आरोप लगाए। जोया का कहना है कि बलराज ने उनके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और प्राइवेट तस्वीरों से ब्लैकमेल किया। उन्होंने यह भी कहा कि बलराज ने शादी और धर्म परिवर्तन का वादा सिर्फ अपने फायदे के लिए किया था।

कौन हैं बलराज सिंह

बलराज सिंह सिर्फ तान्या के एक्स नहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत सहालपुरा के सरपंच हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका यूट्यूब चैनल Balraj Singh Entertainment भी काफी लोकप्रिय है, जहां वह सेलेब्रिटीज और सामाजिक मुद्दों पर बातें करते हैं।

तान्या पर निशाना

तान्या के बिग बॉस में आने के बाद से ही बलराज उन्हें लेकर कई बयान देते रहे हैं। उन्होंने तान्या को "फेक" बताते हुए कहा कि वह झूठी शान-शौकत दिखाती हैं। बलराज ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि तान्या खुद को 150 बॉडीगार्ड्स वाली, सिर्फ चांदी के बर्तनों में पानी पीने वाली और सात सितारा होटल से भी ज्यादा आलीशान महल में रहने वाली बताती हैं। जबकि असल में वो ऐसी जरा भी नहीं हैं।

यानि, तान्या मित्तल का बिग बॉस सफर अब सिर्फ शो तक सीमित नहीं रह गया है। उनके निजी रिश्ते और उनसे जुड़े विवाद शो के बाहर भी इस समय सुर्खियों में हैं, और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले का असर शो पर कैसे पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X