Bigg Boss 19: तान्या मित्तल को याद आया डरावना बचपन, फूट-फूट कर रोईं, बोलीं- मेरे पापा ने मुझे बहुत...

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी स्क्रीन पर तो मानों तान्या मित्तल ही छाई हुई हैं कभी वह रो धोकर अटेंशन ले रही हैं तो कभी वह अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बीते दिन नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल जब गिनती करती नजर आ रही थीं तब तान्या मित्तल को भटकाने के लिए कुनिका वहां पहुंचीं कुनिका ने तान्या का ध्यान भटकाने के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर तान्या फूट-फूटकर रोईं।
कुनिका की बात सुन रो पड़ीं तान्या
तान्या को गिनती भुलवाने के लिए कुनिया तान्या के वीक प्वाइंट पर ही वार करती हैं। जिस तरह से तान्या घर में खुद को दिखाती हैं कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता उन्हें खीरा काटना नहीं आता। यह सब देखकर कुनिका तान्या पर भड़ास निकालती हुई कहती हैं कि तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ सिखाया नहीं है। कुनिका की इस बात को सुनकर तान्या बुरी तरह रोने लगती हैं।
मैं मरने चली गई थी...
वहीं तान्या का ये हाल देख बाकी घर वाले भी तान्या को चुप करवाने में लग जाते हैं। कोई तान्या क पानी देता है तो कोई तान्या के सपोर्ट में कुनिका को भला बुरा सुनाता नजर आ रहा है। तान्या रोते रोते घर वालों से कहती हैं कि वह बहुत ही मुश्किल से यहां तक आई हैं। उनके पापा ने इसकी इजाजत नहीं थी। मेरे पापा ने मारा था मुझे मेरी मम्मी ने मुझे बचाया था। बहुत मुश्किल से बिजनेस करने की परमिशन मिली बाहर निकलने की परमिशन मिली। जब मैं 19 साल की थी तभी मेरी शादी हो जाती मैं तो मरने चली गई थी। मैंने बहुत लड़ाई लड़ी है। बता दें कि तान्या मित्तल का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं।
Image Credit- Jio Hotstar PR


Click it and Unblock the Notifications











