Bigg Boss 19 में आते ही चर्चा में आई ये कंटेस्टेंट, डींगे हांककर मचाया बवाल, फैंस बोले-मिस ओवरएक्टिंग

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को हुई और पहले ही दिन घर में खूब ड्रामा देखने को मिला। शो लॉन्च होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच नोकझोंक, नए रिश्ते और तकरार शुरू हो गई। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं बिजनेसवुमन तान्या मित्तल।
तान्या मित्तल के बड़े-बड़े दावे
तान्या ने आते ही ऐसे बयान दिए कि सबका ध्यान उन्हीं पर टिक गया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले भी उन्हें बॉस कहकर बुलाते हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को आसानी से सम्मान नहीं मिलता, इसलिए उन्हें खुद आवाज उठानी पड़ती है। तान्या ने यह भी दावा किया कि वे हमेशा बॉडीगार्ड्स के साथ सफर करती हैं और यहां तक कहा कि-'मेरे बॉडीगार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों की जान बचाई थी, पुलिस वालों की भी।'
उनकी यह बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुछ लोग उनके कॉन्फिडेंस से प्रभावित हुए तो कईयों ने उन्हें शो-ऑफ और 'क्रिंज' कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अशनूर कौर से भिड़ंत
पहले ही दिन तान्या की भिड़ंत एक्ट्रेस अशनूर कौर से हो गई। तान्या ने अशनूर को बदतमीज और ना-शुक्रा कहा, जिस पर अशनूर भड़क गईं। उन्होंने तान्या पर तंज कसते हुए कहा- 'पहले तो कहती हैं कि कभी घर से बाहर नहीं निकलीं और फिर कहती हैं कि उनके पास बॉडीगार्ड्स और चार गाड़ियां हैं।'
इस झगड़े में कुछ घरवाले अशनूर के साथ दिखे, जिसमें जीशान कादरी भी शामिल थे। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस झगड़े के क्लिप्स शेयर कर तान्या को मिस ओवरएक्टिंग बुलाने लगे।
संस्कारी छवि दिखाने की कोशिश
कॉमेडियन प्रणीत मोरे से बातचीत के दौरान तान्या ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे अपनी संस्कृति और पहचान से समझौता किए बिना बिग बॉस में आई हैं। उन्होंने कहा- 'मैं यहां भी साड़ी पहन रही हूं, जबकि बाकी एक्टर्स अपनी इमेज बदल लेते हैं।' हालांकि, ऑनलाइन यूजर्स ने इसे भी ओवरएक्टिंग और क्रिंज बता दिया।
बाद में तान्या ने खुद को 'राजा' तक कहा और बताया कि वे बिना किसी दोस्त, इंडस्ट्री सपोर्ट या ज्यादा पहचान के बिग बॉस में पहुंची हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान पर भरोसे को दिया।
सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट
शो के पहले ही दिन तान्या मित्तल सुर्खियों में छा गईं। उनकी बातें लोगों को चाहे पसंद आईं हों या नापसंद, लेकिन यह साफ है कि उन्होंने बिग बॉस 19 में खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है। अगर शुरुआत इतनी दमदार रही है, तो आने वाले दिनों में भी तान्या खूब हंगामा मचाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications