..................... Bigg Boss 19: Tanya mittal Angry on media, creat ruckus over the name of Ram - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की हुई मीडिया से बहस, 'राम' नाम को लेकर मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला...

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही दिन दूर है, लेकिन घरवालों को ट्रॉफी मिले उससे पहले बिग बॉस ने मीडिया की घर में एंट्री करवाई। इस दौरान मीडिया ने तीखे सवाल कंटेस्टेंट से पूछे। लेकिन इन सवालों के बीच जब तान्या मित्तल से सवाल पूछा गया तब तान्या मित्तल राम-राम करने लगीं। उनके ऐसा करने पर मीडिया कर्मी हंसने लगे। जिसके बाद तान्या मित्तल काफी नाराज हुईं। मीडिया और तान्या के बीच जरा बहस हुईं, लेकिन फिर मीडिया ने यह साफ किया कि वह उनके राम राम बोलने पर नहीं बल्कि उनकी इस हरकत की वजह से हंस रहे हैं।

राम बोलने पर हंसी मीडिया तो गुस्साईं तान्या

आपको बता दें कि जैसे ही बिग बॉस ने घोषणा की कि घर वालों की मुलाकात अब मीडिया से होगी। तब तान्या मित्तल काफी खुश नजर आईं। मीडिया कर्मियों ने भी तान्या मित्तल से काफी सवाल पूछे, लेकिन जवाब देने से पहले तान्या मीडिया कर्मी का नाम लेकर राम-राम कहती दिखीं। तान्या मीडिया के सवालों का कॉमन ही जवाब दे रही थीं, लेकिन जब बार-बार मीडिया सवाल कर रही थी और वह सेम पैटर्न अपना रही थीं तब मीडिया कर्मियों को हंसी आ गई और तान्या नाराज हो गईं। जिसके बाद तान्या अपनी भड़ास निकालती दिखीं।

मीडिया ने दिया तान्या को करारा जवाब

तान्या ने मीडिया से कहा कि उनके घर में ग्रीट करने के लिए नमस्ते की जगह राम-राम ही बोला जाता है तो इसपर हंसने की जरूरत नहीं है। मुझे भी यह बोलना पसंद है। इसलिए मैं राम-राम ही बोलूंगी। तान्या की ऐसी तीखी बातें सुन मीडिया से आए लोगों ने भी कहा कि हम सब भी राम को बहुत मानते हैं। हम सब यहां जो बैठ हैं सभी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बेहद इज्जत करते हैं। हम राम पर नहीं बल्कि आप पर हंस रहे हैं। क्योंकि आप बहुत प्रिडिक्टिबल हो गई हैं। तो आप कोई गलत नैरेटिव सेट ना करें।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X