Bigg Boss 19: अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़कीं सुंबुल तौकीर, बोलीं- रूल्स तो एक बहाना है सच तो ये है कि...

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जहां अभी तक फैन्स को लग रहा था कि अशनूर, गौरव और अमाल को टॉप थ्री में दिखेंगे, लेकिन फैन्स का यह सपना बस सपना ही रह गया है क्योंकि ग्रैंड फिनाले के एक हफ्ते पहले अशनूर कौर घर से बेघर हो चुकी हैं। हालांकि अशनूर के घर से निकालने जाने पर उनके फैन्स नाराज हुए। यह नाराजगी ना सिर्फ फैन्स में दिखी बल्कि सितारे भी जरा खफा नजर आए।
सुंबुल ने दिया अशनूर का साथ
बता दें कि अशनूर कौर का साथ देती दिखीं टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर। सुंबुल अशनूर का साथ देते हुए बिग बॉस पर बरसीं। सुंबुल ने एक पोस्ट किया जिसमें वह नाराज दिखीं। सुंबुल ने कुनिका और अशनूर की एक टास्क की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- क्या ये बल का प्रयोग नहीं है। ये भी तो रूल के खिलाफ था। सुंबुल ने बिग बॉस के अशनूर को निकाले जाने की फैसले को एक दम गलत करार दिया। इसी के साथ ही उन्होंने आगे लिखा- बिग बॉस के रूल तो सिर्फ एक बहाना है। वापस तो अर्चना भी आई थी और लात तो तान्या ने भी मारी थी। तान्या ने तो अशनूर को धक्का भी दिया था। तब क्या आंखों पर पट्टी बांध ली थी। इस पोस्ट के जरिए सुंबुल ने अपना गुस्सा बिग बॉस पर निकाला है।
क्या हुआ था टास्क के दौरान
एक टास्क के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को एक लकड़ी से हिट किया। तान्या ने कहा कि उन्हें तेज चोट आई है जबकि अशनूर ने कहा कि उन्होंने तान्या को देखा ही नहीं। दोनों के बीच बात काफी आगे बढ़ गई और दोनों ने कहा सुनी होनी शुरू हो गई। वहीं वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने इसी मुद्दे को उठाया और सलमान खान ने अशनूर की जमकर फटकार लगाई। अशनूर कौर को सलमान ने घर के बाहर का रास्ता दिखाया। इतना ही नहीं अशनूर के साथ ही शहबाज बदेशा भी घर से बेघर हो गए। फिलहाल तो अब घर में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और फरहाना भट्ट बचे हैं। अब देखना ये होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर पर सजने वाला है। बता दें कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा।


Click it and Unblock the Notifications