Bigg Boss 19 के मेकर्स ने रखा दुबई में सेलिब्रेशन, विदेश पहुंच सब भूले गिले-शिकवे कंटेस्टेंट ने की जमकर मस्ती
Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 का शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 19 के खत्म होने के बाद मेकर्स ने BB19 सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के लगभग सभी कंटेस्टेंट पहुंचे थे। वहीं मुंबई की पार्टी के बाद बिग बॉस के मेकर्स ने पहली बार एक विदेश में भी पार्टी का आयोजन किया है। जी हां, मेकर्स ने Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी दुबई में भी रखी है जहां बिग बॉस के लगभग कंटेस्टेंट दुबई पहुंच चुके हैं।

दुबई में मस्ती करते दिखे बिग बॉस कंटेस्टेंट
अशनूर कौर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि अशनूर कौर और उनकी मां, गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा, आवेज दरबार, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे और उनके भाई और मालती चाहर के साथ वह सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं फरहाना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दुबई पहुंचते ही अमाल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। कंटेस्टेंट की तस्वीरों से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुबई पहुंचकर सभी बेहद खुश हैं। अशनूर ने दुबई से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब दुबई में पॉजिटिव गैंग मिल जाए।
क्या पार्टी में शामिल नहीं होंगी तान्या मित्तल
बता दें कि कंटेस्टेंट की दुबई की तस्वीरें देखकर तो फैन्स बेहद खुश हैं, लेकिन बिग बॉस की इस गैंग में कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो गायब हैं जैसे कि तान्या मित्तल, कुनिका और भी अन्य कंटेस्टेंट ना तो तस्वीरों में नजर आ रहे हैं और ना ही इनके आने की कोई जानकारी सामने आई है, लेकिन फिर भी फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि भले ही देर में, लेकिन तान्या भी इस पार्टी में शामिल हो जाएं। लोग तो अब पार्टी फोटोज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार की पार्टी बड़ी ही धमाकेदार होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











