BB 19 की सक्सेस पार्टी में फुल ऑन मस्ती! फरहाना का डांस, तान्या की अदाएं और गौरव की वाइफ ने लूटी महफिल

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले हो गया था और इस बार की विनर ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथ लगी है। बता दें कि गौरव खन्ना ने घर से निकलने के बाद अपना धूमधाम से जन्मदिन भी मनाया, लेकिन उनके जन्मदिन पर कई बिग बॉस के कंटेस्टेंट नहीं पहुंचे। खास करके तान्या मित्तल ने कहा कि किसी ने अगर उनकी बेइज्जती की है तो वह उसकी पार्टी में नहीं जा सकतीं, लेकिन बीते दिन हुई बिग बॉस सीजन 19 की सक्सेस पार्टी में सभी बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने शिरकत की और पार्टी में चार चांद लगाए।
झूमझूम कर नाचीं फरहाना भट्ट
12 दिसंबर की रात सितारों की चमक-धमक से जगमगा उठी। बता दें कि इस पार्टी में जहां सलमान खान सिंपल कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं तान्या मित्तल ने हमेशा की तरह जबरदस्त ग्लैमर बिखेरा। काली ट्रांसपेरेंट साड़ी में तान्या मित्तल के लुक्स की सभी ने तारीफ की। पार्टी में फरहाना भट्ट बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंचीं। बेहद रिवीलिंग टॉप के साथ ही उन्होंने हाफ ट्रांसपेरेंट स्कर्ट पहनी थी। इस पार्टी में तो फरहाना ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए।
गौरव खन्ना की वाइफ ने लूटी महफिल
पार्टी में 61 साल की कुनिका सदानंद ने भी जमकर टक्कर दी, लेकिन पूरी की पूरी लाइमलाइट गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा लूट के ले गईं। जहां गौरव खन्ना व्हाइट कलर के सूट बूट में नजर आए वहीं उनकी वाइफ व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप, जींस और लॉन्ग बूट पहनी दिखीं। दोनों की जोड़ी ने धूम मचा दी। बता दें कि इस पार्टी में बिग बॉस सीजन 16 के विनर रह चुके एमसी स्टैन भी नजर आए थे। यह पार्टी बेहद शानदार रही। इस पार्टी के कई क्लिप और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स के जमकर कंटेस्टेंट की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










